BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

राजगीर के पहाड़ों पर XENA 5.0 रोबोट का हुआ प्रशिक्षण

Bihar 29-May-2023   9717
post

आग में फंसे लोगों को बचाएगा यह रोबोट

नालंदा : गर्मी के समय में आग लगने की घटाएं बढ़ जाती है। लेकिन कई बार आग लगने पर धुएं से पूरा कमरा भर जाता है और अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में काफी समस्या हो जाती है। ऐसी परिस्थिति से लड़ने के लिए एक रोबोट तैयार किया गया है।इसे पिछले दिनों बिहार के राजगीर में डेमो के लिए जयपुर से लाया गया था। जहां वन विभाग की ओर से राजगीर के पहाड़ों के जंगल से होते हुए XENA 5.0 ऑल-टेरेन रोबोट का प्रशिक्षण हुआ। इस रोबोट ने राजगीर के पहाड़ों से होते हुए अपना सफल प्रशिक्षण दिया। इन्सोल मल्टीक्लीन इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा निर्मित XENA 5.0 ऑल-टेरेन रोबोट की खासियत यह है कि यह आग बुझाने के साथ आग में फंसे लोगों को भी अपने साथ ला सकता है।बचाव के उद्देश्य से यह रोबोट इतना ताकतवर है कि 90 मीटर की दूरी तक यह पानी फेंक सकता है। इतना ही नहीं यह अपने ऊपर 520 किलो वजन उठा सकता है। यानि यह आग में फंसे 2 से 3 लोगों को एक बार में अपने साथ ला बाहर ला सकता है। XENA 5.0 रोबोट को 5 KM की दूरी से नियंत्रित किया जा सकता है। जो अग्निशामकों को सुरक्षित रूप से संचालित करने और आग बुझाने में मदद करेगा।इस रोबोट को और इसके तकनीक को पूरी तरह से भारत में बनाया गया है। इसका प्रदर्शन राजगीर वन विभाग के अधिकारी विकास अहलावत, हेमंत पाटिल की उपस्थिति में इन्सोल मल्टीक्लीन इक्विपमेंट्स के अधिकारी मोहन चौधरी और गौतम कुमार द्वारा पिछले हफ्ते आयोजित हुई थी। अब आने वाले समय में हो सकता है कि यह रोबोट बिहार के वन विभाग और अग्निशम के दस्ते में दिखाई दे।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author