Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Trending News

तपती गर्मी में सैलानियों के लिए अलर्ट! 40 डिग्री तापमान पर सफारी पार्क के समय में हुआ बदलाव

Blog Image
1177

नालंदा : बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशक, राजगीर जू सफारी के कार्यालय से जारी संयुक्तादेश के अनुसार, वर्तमान में राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिससे पर्यटकों और वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, राजगीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहने की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से दोपहर के समय गर्मी और लू का प्रकोप अधिक रहने की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सावधानी बरती गई

इस स्थिति को देखते हुए, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रशासन ने 24 अप्रैल 2025 से अगले आदेश तक राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी का संचालन सीमित समय में करने का निर्णय लिया है। अब पर्यटक सिर्फ सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ही इन स्थलों का आनंद उठा सकेंगे।

पर्यटकों के लिए विशेष सूचना: 12 बजे तक करें प्रवेश

पर्यटकों को जू सफारी एवं नेचर सफारी में प्रवेश की सुविधा अपराह्न 12:00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे भ्रमण के दौरान गर्मी एवं लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

RPS

Related Post