बिहारशरीफ : शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले नाला रोड स्थित मछली मंडी चौराहा पर अगले दो दिनों तक कदम रखना भी मुश्किल हो जाएगा! स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत की जा रही गहरी सीवर लाइन बिछाने की तैयारी ने शहरवासियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
शुक्रवार को बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने अचानक स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जिसके बाद चौंकाने वाला फैसला सामने आया—
➡️ 23 और 24 नवंबर 2025 को पूरा चौराहा पूरी तरह बंद रहेगा!
➡️ हर प्रकार का यातायात दो दिनों तक बाधित!
संवेदक की ओर से साफ कहा गया है कि चौराहे के ठीक नीचे अत्यंत गहरी सीवर पाइप लाइन डालनी है, और इसके लिए पूरे इलाके को एहतियातन टोटल लॉकडाउन मोड में रखना पड़ेगा।
हालांकि यह कदम बारिश में होने वाली भारी जलजमाव की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने की दिशा में उठाया जा रहा है, लेकिन अभी के लिए शहरवासियों को दो दिनों की बड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।
प्रबंध निदेशक ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा—“थोड़ी असुविधा दो दिन की… लेकिन मिलने वाली राहत सालों तक रहेगी।”
