Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

इरफान अंसारी का NDA पर बड़ा वार : बिहार में विकास नहीं, जंगलराज का पुनरावृत्ति — उमैर खान के लिए लगा जीत का बिगुल

Blog Image
97

Bihar Vidhansabha Election 2025 (Nalanda) : बिहारशरीफ विधानसभा चुनाव के तनावपूर्ण माहौल में शनिवार को महागठबंधन प्रत्याशी और कांग्रेस के उमैर खान के समर्थन में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जोरदार जनसमर्थन जुटाया। उन्होंने उमैर खान का विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास एवं सामाजिक समरसता का संकल्प पत्र जारी किया।  

इरफान अंसारी ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों में कोई ठोस विकास नहीं हुआ, बल्कि एनडीए शासन में ‘जंगलराज’ का पुनरावृत्ति देखने को मिली है। उन्होंने मोकामा विधानसभा की विवादित घटना का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह गुंडागर्दी के गिरफ्त में है।  

मंत्री ने कहा कि भाजपा की झूठी नारों से जनता भली-भांति वाकिफ है और इसलिए उमैर खान को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से अपील की इस बार विकास की बजाय ‘झूठे शासन’ को उखाड़ फेंकना है।  

इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की सरकार की तर्ज पर महागठबंधन बिहार में भी विकास की नयी गंगा बहाएगा। चुनावी जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बनौलिया, कोनासराय, छज्जू मोहल्ला और सोहडीह में मतदाताओं से उमैर खान को भारी मतों से जिताने की अपील की। बिहारशरीफ में परिवर्तन की उम्मीदें तेज हो रही हैं।

RPS

Related Post