Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Breaking News

नगर निगम बिहारशरीफ में गरीब और असहाय के बीच बंटेगा 16 हजार कंबल : जानिए आखिर कौन कर रहा ये सराहनीय कार्य

Blog Image
227

बिहारशरीफ नगर निगम ने लिए जनकल्याण के लिए 6 बड़े फैसले

Biharsharif : बिहारशरीफ नगर निगम ने मंगलवार को आयोजित अपनी महत्वपूर्ण बैठक में जनता के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। महापौर अनीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रमुख निर्णयों में शामिल कार्य महत्वपूर्ण है जिनमें सर्दी में राहत के लिए 16,000 कम्बल का वितरण होना है। गरीब और असहाय लोगों के लिए ये बड़ी पहल होगी। इससे ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को सहायता मिलेगी।

सब्जी बाजार होंगे पुर्नजीवित

वहीं तीन महत्वपूर्ण बाजारों में सुधार का निर्णय लिया गया। सोहसराय कानी हाउस, कोनासराय और सब्जी बाजार होंगे पुनर्जीवित। वहीं अगर साफ सफाई की बात करे तो नए सफाई उपकरणों की खरीद की जायेगी। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा। सूचना प्रसार में नवाचार का कार्य होगा जिसमें सभी वार्डों में स्टील फ्रेम साइन बोर्ड लगाए जाएंगे जिससे सूचनाओं के प्रसार में पारदर्शिता बढ़ेगी।

अवैध सीढ़ियों और दुकानों का हटना तय

वहीं अतिक्रमण पर रोक के लिए नालों पर बनी अवैध सीढ़ियों और दुकानों को हटाया जाएगा। सभी विभागों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिया गया। बैठक में उप महापौर आईशा शाहील, नगर आयुक्त दीपक मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व वार्ड पार्षद मौजूद रहे। नगर निगम के इन निर्णयों से बिहारशरीफ वासियों को व्यापक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Post