Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Sports

मैच से पहले ही मैच जित गया भारत - एक बजे फुल हो गया स्टेडियम!

Blog Image
832

Hero Asia Cup 2025 Rajgir : भारत और जापान के मुकाबले में दर्शकों का जुनून अपने चरम पर दिखा—मैच दोपहर तीन बजे शुरू होना था, लेकिन ग्यारह बजे से ही भीड़ उमड़ पड़ी और दोपहर एक बजते ही पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। भारतीय टीम की एंट्री पर तालियों और "इंडिया-इंडिया" के नारों से मायावी माहौल बन गया। कप्तान हरमनप्रीत जैसे ही मैदान में उतरे, हर ओर "हरमन-हरमन" के नारे गूंजने लगे।

तिरंगे की शान और खचाखच लाइन  


मैच के दौरान पूरा स्टेडियम तिरंगों की लहरों से रंगा रहा। जैसे ही भारत का कोई खिलाड़ी आक्रमण करता, दर्शक "गोल-गोल" के नारे लगाते और जोश बढ़ाते। इंट्री गेट पर आधा किलोमीटर लंबी लाइन खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों के जुनून को बखूबी बयान करती रही। भीड़ को काबू में रखने के लिए भारी सुरक्षा इंतजाम भी किए गए थे।

 मैदान के बाहर बाजार, जर्सी की धूम  

स्टेडियम के बाहर भारतीय टीम की टी-शर्ट, टोपी, झंडा और अन्य चीज़ों की दुकानें सजी थीं। हालांकि दुकानदारों की मानें तो सबसे ज्यादा बिक रही थीं भारतीय टीम की टी-शर्ट।  

  • टी-शर्ट: ₹100-₹300
  • तिरंगा: ₹50-₹300
  • टोपी: ₹100
  • हैट: ₹150 
  • रिस्ट बैंड: ₹20 
  • फेस पेंट: ₹50

मौसम ने बनाया माहौल और भी रोमांचक  

राजगीर का मौसम भी इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ी और दर्शकों का साथी बना—बादलों के चलते गर्मी कम रही, जिससे दर्शकों का जोश दोगुना बढ़ गया और सबने माना "आज मौसम भी भारतीय टीम के साथ है!"

दिलीप तिर्की बोले – बिहार में फिर लौट रही है हॉकी की चमक  

ओलंपियन और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि बिहार में हॉकी का माहौल तेजी से बदल रहा है—अब यहां अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, जल्द राष्ट्रीय टूर्नामेंट भी होंगे। उन्होंने बताया, "अब बिहार के बच्चे भी हॉकी में दिलचस्पी ले रहे हैं और ग्राउंड लेवल पर हॉकी इंडिया योजनाएं बना रहा है।" तिर्की ने स्पष्ट किया, "कोई भी खिलाड़ी बड़ा नाम हो, टीम में वही टिकेगा जो फिट और दमदार प्रदर्शन करेगा—वर्ल्डकप के लिए बेस्ट टीम चुनी जाएगी!

RPS

Related Post