Nawada : झारखंड स्थापना दिवस पर रूद्र प्रताप को झारखंड यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Nawada : रजौली भाजपा के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रूद्र प्रताप सिंह बिहार के नवादा जिला के रजौली प्रखंड अंतर्गत अमावां गांव के निवासी हैं।इन्हें झारखंड स्थापना दिवस पर नमन यूथ लीडरशिप अवार्ड झारखंड के कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।यह अवार्ड उन्हें समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्यों में सम्मिलित रहने के कारण एवं बिहार के सबसे कम उम्र के युवा का राजनीतिक में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले लेना तथा समाज में खासकर के युवाओं को लेकर कार्य करने की दिशा में मिला है।यह अवार्ड उन्हें झारखंड सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा दिया गया है।इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति एवं देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए बुद्धिजीवी उपस्थित थे। रूद्र प्रताप सिंह बिहार के पहले एवं सबसे कम उम्र के मुखिया उप विजेता युवा हैं।जिन्हें झारखंड यूथ लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है।युवा जीवन से हीं इन्होंने समाज के प्रति अपनी भावनाओं और कार्यों को कुशल रूप से रखा है।वे कोविड-19 में 10000 लोगों तक समुचित व्यवस्था पहुंचाने में सफल रहे रहे हैं।2018 में पूरी बिहार में साइकिल भ्रमण कर किसानों को पानी की समस्याओं का जागरूकता धरती फाउंडेशन के माध्यम से किए रूद्र प्रताप सिंह अपने संबोधन में युवाओं को लेकर रांची प्रेस क्लब में बात विचार को बहुत ही सरल तरीके से बताया कि युवाओं को जो सबसे बड़ी जरूरत है।वह है शिक्षा और उसके साथ हम समाज में बदलाव के कदम को लेकर बात करें वह चाहे आप किसी भी क्षेत्र में हो शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हैं राजनीतिक और युवा पर उन्होंने अपने बात को रखा आज भारत युवाओं का देश है और राजनीतिक में युवाओं का आना सबसे बड़ी जागरूकता है हम राष्ट्र निर्माण के प्रति इतना उत्कृष्ट हैं।यह सबसे महत्वपूर्ण है कि जन कल्याण के भावनाओं से युवाओं का राजनीतिक में आना भारत को नई ऊंचाइयों जायेगा।राष्ट्रीय मंच पर अपने बातों को रखना कहीं ना कहीं हमारी जिला नवादा को गर्व प्रदान करवाता है।
ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
