Nalanda : राजगीर के नुन्ही गांव के दक्षिण डहकी खंधा से शराब बरामद।

Nalanda : शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी राजगीर के नुनही गांव के दक्षिण डहकी खंधा में शराब बनाने का धंधा चल रहा था। परंतु राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में राजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां से भी शराब बनाने की गुप्त रहस्य को उजागर कर दिया है।


थाना प्रभारी ने बताया की दो टिन में 19 लीटर देसी शराब, एक उपकरण, 6 बड़ा तथा 5 छोटा तसला के साथ चार गैस सिलेंडर एवं दो रेगुलेटर पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है
धर्मराज युधिष्ठिर की रिपोर्ट राजगीर
