Nalanda : तालाब में डूबने से दो बच्चो की हुई मौत।

Nalanda : राजगीर थाना क्षेत्र के साइड पर इलाके के एक तलाव में दो बच्चे की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई है। दोनों लड़के एक ही पिता के संतान थे। मृतक लड़के का घर साइड पर मोहल्ला राजगीर है। पिता का नाम रघुनंदन राजवंशी है। लड़के का नाम रितु कुमार उम्र पांच साल था तथा दूसरे लड़के का रितक कुमार बताया जा रहा है जिसकी उम्र मात्र तीन साल था।राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने व्हाट्स एप के जरिए पत्रकारों को दी जानकारी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति व्यवस्था सामान्य है,और अग्रिम करवाई की जा रही है।
धर्मराज युधिष्ठिर की रिपोर्ट राजगीर
