Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

ना घर के ना घाट के...अरेंज के बाद लव मैरिज कनेक्शन...पति-प्रेमी दोनों ने साथ छोड़ा

Blog Image
685

Bhagalpur : भागलपुर में शादी के बाद भी महिला का अफेयर खत्म नहीं हुआ। महिला ने अपने पति को धोखे में रखकर अपने प्रेमी से शादी की। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि महिला न पति की रही और न अपने प्रेमी की। अब 5 साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में अकेले रह रही है।

महिला के पास अपना गुजारा करने के लिए भी पैसे नहीं बचे। आज किराए के मकान से महिला को हटाने के लिए प्रेमी पहुंचा तो हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

दरअसल, 6 साल पहले प्रेमिका (28) का अफेयर चूड़ा कारोबारी से शुरू हुआ था। अफेयर के एक साल बाद प्रेमिका की शादी रेलकर्मी मिथिलेश से हुई, जो मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के रहने वाला है। शादी के बाद संतोष (प्रेमी) ने प्रेमिका को ब्लैकमेल करने लगा।

अश्लील फोटो भेजने की धमकी और जहर खाकर जान देने की बात करने लगा। इसके बाद प्रेमिका उसके जाल में फंस गई। पिछले साल नवंबर में प्रेमी ने प्रेमिका को एक किराए के कमरे में बुलाया और वहीं उससे शादी कर ली। जब प्रेमिका के पति मिथिलेश को इसकी जानकारी मिली तो वह महिला से रिश्ता खत्म कर लिया।

शादी के बाद किराए के मकान में ले गया

प्रेमिका के अनुसार, प्रेमी संतोष शादी के बाद उसको अपने घर नहीं ले गया था। जिस किराए के घर में उसने शादी की थी, उसी जगह रख रहा था। प्रेमिका के साथ उसने शारीरिक संबंध भी बनाया। इस साल के सितंबर तक संतोष ने किराए का पैसा भी दिया। प्रेमिका के बच्चे की स्कूल की फीस भी दी।सितंबर के बाद वो अपने घर रहने लगा। प्रेमिका को पैसे देना भी बंद कर दिया। दूसरी तरफ पहले पति रेलवे कर्मी ने महिला से संबंध तोड़ दिया था। अब महिला अपने बच्चे के साथ असहाय हो गई। किराया देने के लिए भी पैसे नहीं बचे। रिश्तेदार से पैसे मांगकर अपनी जरूरतों को पूरी कर रही है।

प्रेमिका को रखने के लिए प्रेमी राजी नहीं

संतोष अब अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए राजी नहीं है। महिला ने मानवाधिकार की टीम से मदद मांगी। बात जब ज्यादा बढ़ गई तो टीम ने पुलिस को मामले की सूचना दी. डायल-112 की टीम आई और प्रेमी-प्रेमिका (दंपती) को तिलकामांझी पुलिस के हवाले कर दिया। महिला बार-बार अपने प्रेमी संतोष के साथ रहने की जिद कर रही है, पर संतोष तैयार नहीं हो रहा है। पुलिस ने दोनों की बात को सुना और इसी आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

डायल-112 के ऑन ड्यूटी अधिकारी ने कहा कि हम लोगों को हंगामा की जानकारी मिली थी।

मदद के लिए पहुंची थी लड़की

राष्ट्रीय मानवाधिकार आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि लड़का फिर से लड़की के टच में आ जाता है। लड़की को पहले से बच्चा है। लड़की के पति ने थाना में प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को बरामद किया। लड़की 164 के बयान में कह चुकी है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। ये दोनों दंपती के रूप में रह रहे थे। दो माह पहले लड़की को छोड़कर लड़का भाग गया। लड़की हमारे पास मदद के लिए आई। लड़के को बुलाकर बात करनी चाहिए पर वो नहीं आया। आज प्रेमी, लड़की और उसके बच्ची को यहां से हटाने के फिराक में था।

RPS

Related Post