Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Politics

सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल जारी....जानिए 21 फरवरी तक बिहार के किन किन जिलों का करेंगे दौरा

Blog Image
1439

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस चरण में मुख्यमंत्री 5 फरवरी से 21 फरवरी तक राज्य के 13 जिलों का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, जनता की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, जल-जीवन-हरियाली, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे।

सीएम की प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल जारी


• 5 फरवरी : मुंगेर

• 6 फरवरी : लखीसराय, शेखपुरा

• 7 फरवरी : जमुई

• 10 फरवरी : नवादा

• 11 फरवरी : औरंगाबाद

• 13 फरवरी : गया

• 14 फरवरी :जहानाबाद, अरवल

• 15 फरवरी : बक्सर

• 16 फरवरी : भोजपुर

• 18 फरवरी : कैमूर

• 19 फरवरी : रोहतास

• 20 फरवरी : नालंदा

• 21 फरवरी : पटना (यात्रा का समापन)

यात्रा के मुख्य उद्देश्य

विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा। जनता की समस्याओं को सुनना और तत्काल समाधान निकालना। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन। प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना। स्थानीय प्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद।मुख्यमंत्री की यह यात्रा जनता से सीधे जुड़ने और सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के इस प्रयास से सरकार को जमीनी स्तर की सच्चाई का पता चलेगा, जिससे योजनाओं में सुधार किया जा सकेगा।

RPS

Related Post