Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

बिहारशरीफ वाले ध्यान दें! 13 दिसंबर को घर से बाहर निकलने से पहले बरतें सावधानी वरना घंटे तक घूमते रह जाओगे पूरा शहर

Blog Image
2855

बिहारशरीफ : जिला पदाधिकारी, नालंदा के निदेशानुसार 70 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के अवसर पर बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करने हेतु दिनांक 13 दिसंबर को सुबह 07:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक यातायात रूट में बदलाव किया गया है।

• बरबीघा-शेखपुरा की ओर से आने वाली सवारी बसें, जो बिहारशरीफ से होते हुये पटना जाती है, वैसे सभी वाहन नकटपुरा वायपास से सोहसराय हाल्ट मोड़ा पचासा होते हुए पटना जायेगी।

• बरबीघा एवं अस्थावां की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवसायिक वाहन आदर्श हाई स्कूल के सामने अवस्थित बरबीघा बस स्टैंड तक ही रहेगें। शहर के अन्दर प्रवेश नहीं करेगें।


• रहुई तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़ी बसें, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवसायिक वाहन नेशनल हाई स्कूल, शेखाना के पहले तक रहेगें। शहर में उक्त वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।

• बख्तियारपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रेक्टर तथा अन्य व्यवसायिक चार पहिया वाहन पचासा मोड़ से वायपास होकर जाएंगे। 

• 17 नं0 चौक से एवं उसके आगे दक्षिण थोड़ी दूरी पर से सोहसराय बाजार की तरफ सभी प्रकार के बड़े बसे, ट्रक, मिनी बस, ट्रेक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवासयिक वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

• बड़ी पहाड़ी वायपास मोड़ (मामू-भगना के पास) से बड़ी पहाड़ी की ओर सभी प्रकार के चार पहिया व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

• रामचन्द्रपुर वायपास पथ में अवस्थित टी०भी०एस० शो-रूम के आगे पूरब की ओर जाने वाले पथ, जो बड़ी पहाड़ी पथ में मिलता है, उस मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। 

• अम्बेदकर चौक से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवसायिक वाहन का परिचालन रामचन्द्रपुर बस स्टैंड तक ही रहेगा। उसके आगे वाहन नहीं जायेगें।

• राजगीर मोड़ के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य व्यवसायिक चार पहिया वाहन सोगरा कॉलेज, बिहारशरीफ मोड़ के पास तक ही रहेगा।

• कारगिल बस स्टैंड में अस्थायी सरकारी बस स्टैंड कार्यरत रहेगा। नवादा की ओर से आने वाले सरकारी बसे, जो पटना तक जाती है, वे सभी कारगिल बस स्टैंड में पार्किंग करेंगे, एवं वायपास होते हुये पटना जायेंगे। उसी प्रकार पटना से बिहारशरीफ आने वाले सभी सरकारी बसे वायपास होते हुये कारगिल बस स्टैंड जायेंगे एवं वहीं से पुनः वायपास होते हुये पटना लौटेंगे। शहर में अवस्थित सरकारी बस स्टैंड में कोई भी बसे नहीं आयेगी।

• कारगिल चौक से लहेरी थाना मोड़ तक केवल निजी वाहन ही आ पायेंगी। लहेरी थाना से भरावपर मोड़ तक (रॉची रोड में) सभी प्रकार वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। यह मार्ग सीधे भरावपर से लहेरी थाना की ओर जाने के लिए वन वे रहेगा।

• भीड़ को ध्यान में रखते हुये किसी प्रकार के वाहन यथा- बस, ट्रक एवं अन्य सभी सरकारी वाहन मंगला स्थान के रास्ते निजी बस स्टैंड की ओर नहीं जायेगी।

RPS

Related Post