BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच

Education 10-Dec-2023   9691
post

बिहारशरीफ : शहर के पटेल नगर नईसराय स्थित गुरुकुल विद्यापीठ में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा 3 से 10वीं तक के लगभग 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर और गणित से संबंधित सैकड़ों प्रोजेक्टों का प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, रैन डिटेक्टर, सेंसर युक्त डस्टबिन, वाटर सप्लाई, वाटर साइकिल, चंद्रयान आदि सैकड़ों प्रोजेक्ट बेहद ही खास थे। इन प्रोजेक्टों पर बच्चों ने कड़ी मेहनत की थी।इस मौके पर स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि हर वर्ष हमारे द्वारा इस तरह के एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इससे बच्चों का अवलोकन शक्ति विकसित होती है। बच्चे जब पढ़ाई करते हैं तो उस दौरान विज्ञान या अन्य विषयों में कई टॉपिक के अध्ययन के दौरान जो अवलोकन करते हैं, उसे प्रायोगिक रूप से इस प्रदर्शनी में लाते हैं। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनके अवलोकन शक्ति का विकास होता रहता है। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी काफी उत्साहवर्धक होता है।


श्री कुमार ने सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बताया कि सोमवार को बाल तरंग और व्यंजन मेला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह के साथ ये दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 10 बच्चों को साइकिल दिया जाएगा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 10 बच्चों को ब्लेजर दिया जाएगा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 10 बच्चों को लंच बॉक्स, वाटर बॉटल, बैग सेट दिया जाएगा। इस प्रदर्शनी में शिक्षक रंजन कुमार, राज आनंद, राजीव कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, तूबा, अनुराधा, अंजली समेत सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author