ताज़ा ख़बरें
सुबह-सुबह कांपी धरती! नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पटना समेत बिहार के कई जिलों में महसूस हुए झटके सिर्फ फर्नीचर नहीं, घर की खूबसूरती और भरोसे का नाम है Interio by Godrej....जहां मिल रहा बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक का प्रीमियम कलेक्शन कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था के सैलाब से सराबोर हुआ कोसुक घाट, पंचाने नदी में पुण्य स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी आस्था की रेल! 604 किलोमीटर का सफर होगा आसान, जानिए सरयू-कमला एक्सप्रेस का पूरा रूट और टाइम-टेबल सावधान : एक क्लिक की लापरवाही तो पढ़ी जायेगी आपके व्हाट्सएप की निजी चैट, आपके नाम से मांगे जा सकते हैं पैसे गंगा की धारा से जुड़ा है जीवन का अंतिम सत्य, वहां विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी! सुबह-सुबह कांपी धरती! नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पटना समेत बिहार के कई जिलों में महसूस हुए झटके सिर्फ फर्नीचर नहीं, घर की खूबसूरती और भरोसे का नाम है Interio by Godrej....जहां मिल रहा बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक का प्रीमियम कलेक्शन कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था के सैलाब से सराबोर हुआ कोसुक घाट, पंचाने नदी में पुण्य स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी आस्था की रेल! 604 किलोमीटर का सफर होगा आसान, जानिए सरयू-कमला एक्सप्रेस का पूरा रूट और टाइम-टेबल सावधान : एक क्लिक की लापरवाही तो पढ़ी जायेगी आपके व्हाट्सएप की निजी चैट, आपके नाम से मांगे जा सकते हैं पैसे गंगा की धारा से जुड़ा है जीवन का अंतिम सत्य, वहां विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी!
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था के सैलाब से सराबोर हुआ कोसुक घाट, पंचाने नदी में पुण्य स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ashish Kumar
Ashish Kumar
5 Min Read 0 Comments
कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था के सैलाब से सराबोर हुआ कोसुक घाट, पंचाने नदी में पुण्य स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह से ही घाट पर जुटने लगे थे श्रद्धालु, स्नान-दान और पूजा-अर्चना के साथ लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

Bihar Sharif । आस्था, विश्वास और सनातन परंपरा का संगम… कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहारशरीफ का कोसुक घाट मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। पंचाने नदी के तट पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने नदी में पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू धर्म में स्नान, दान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष पुण्यकारी तिथि माना जाता है। इसी मान्यता के तहत श्रद्धालुओं ने पंचाने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य किया और दीपदान के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। घाट के आसपास पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।

कोसुक घाट पर दिखी परंपरा और लोक आस्था की झलक

बिहारशरीफ मुख्यालय के समीप स्थित कोसुक घाट कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां पंचाने नदी में स्नान की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण इलाकों के साथ बिहारशरीफ और अन्य क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कोसुक मेले की रौनक इस आयोजन को खास बनाती है।

स्थानीय धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के कारण कोसुक घाट का अपना विशेष महत्व है। यहां स्नान और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु लोक आस्था से जुड़ी परंपराओं में भी भाग लेते हैं।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
Ashish Kumar
Written by

Ashish Kumar

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Religious.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।