Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Crime

सोने-चाँदी के आभूषण समेत तीन शातिर गिरफ्तार.... जाने तीन घंटे पहले कहां अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम और फिल्मी स्टाइल में कैसे लूट के बाद ताबड़तोड़ हुई गिरफ्तारी

Blog Image
1518

Nalanda : नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनासराय में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्वर्ण व्यवसायी से मारपीट कर चार अपराधियों ने कीमती आभूषण लूट लिए। सूचना मिलते ही लहेरी थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मात्र तीन घंटे में लूटकांड का सनसनीखेज उद्भेदन कर दिया।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पीड़ित 15 वर्षीय किशोर के अनुसार, व्यवसायी राजगीर से ग्राहकों के आर्डर पर सोने के झूमके, टॉप्स और चांदी की पायल लेकर लौट रहा था। तभी चार युवकों ने उसे घेरकर गली में खींचते हुए मारपीट कर आभूषण लूट लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपू कुमार (24 वर्ष) को उसके घर कमरूद्दीनगंज से तथा सिटु कुमार (22 वर्ष) और राहुल कुमार (20 वर्ष) को बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी के दौरान लूटे गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ — घटना की साजिश वादी के अपने ही दोस्त, एक 13 वर्षीय किशोर ने रची थी, जिसकी भूमिका की भी गहन जांच चल रही है। 

पुलिस अब चौथे फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इस कार्रवाई से लहेरी पुलिस ने नालंदा जिले में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल बना दिया है।

RPS

Related Post