ताज़ा ख़बरें
बिहारशरीफ में रोजाना 12 हजार से अधिक यात्री, फिर भी पार्किंग सिर्फ 431 गाड़ियों की 20 साल से सड़क का इंतजार, नालंदा के पचौरा की बेलदार टोली आज भी कच्चे रास्ते के भरोसे चोटों से बेहाल बिहार, सामने चहल-तेवतिया की चुनौती : हरियाणा के खिलाफ करो या मरो की जंग राजगीर में भारत-जर्मनी-अर्जेंटीना की हॉकी जंग, फरवरी में उतरेगी दुनिया की ताकत! NSD से OTT तक छाईं बिहार की सुमन पटेल, अब गांव की कहानी पहुंचाएंगी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पनीर कारखाने पर छापा, 214 किलो घी जब्त; 1,395 किलो खाद्य सामग्री नष्ट बिहारशरीफ में रोजाना 12 हजार से अधिक यात्री, फिर भी पार्किंग सिर्फ 431 गाड़ियों की 20 साल से सड़क का इंतजार, नालंदा के पचौरा की बेलदार टोली आज भी कच्चे रास्ते के भरोसे चोटों से बेहाल बिहार, सामने चहल-तेवतिया की चुनौती : हरियाणा के खिलाफ करो या मरो की जंग राजगीर में भारत-जर्मनी-अर्जेंटीना की हॉकी जंग, फरवरी में उतरेगी दुनिया की ताकत! NSD से OTT तक छाईं बिहार की सुमन पटेल, अब गांव की कहानी पहुंचाएंगी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पनीर कारखाने पर छापा, 214 किलो घी जब्त; 1,395 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

पीएमसीएच में कैंसर का इलाज आसान, 25 बेड और 5 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात

Ashish Kumar
Ashish Kumar
5 Min Read 0 Comments
पीएमसीएच में कैंसर का इलाज आसान, 25 बेड और 5 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात

कीमोथेरेपी मुफ्त, रोजाना 70-80 मरीजों के इलाज का दावा

पटना। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए अब गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। पटना के पीएमसीएच में कैंसर मरीजों के उपचार की व्यवस्था को मजबूत किया गया है। अस्पताल की सीयूबी बिल्डिंग में 25 बेड के साथ पांच विशेषज्ञ कैंसर चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों को निःशुल्क कीमोथेरेपी की सुविधा भी मिल रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस व्यवस्था से रोजाना 70 से 80 कैंसर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

पीएमसीएच के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है। इसमें दो ऑन्कोसर्जन, एक ऑन्कोगाइनी और ऑन्को मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल हैं। मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए सीयूबी बिल्डिंग में अलग कैंसर वार्ड संचालित किया जा रहा है। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष प्रोटोकॉल और एसओपी भी तैयार किए गए हैं।

डॉक्टरों के सहयोग में 8 जीआर और 5 मेडिकल ऑफिसर

कैंसर वार्ड में चिकित्सकीय सेवाओं को मजबूत करने के लिए आठ जीआर और पांच मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती की गई है। इससे मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक चिकित्सकीय सहयोग मिल सकेगा।

आयुष्मान कार्ड से इलाज और दवाओं की सुविधा

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को इलाज और दवाओं के लिए भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, कैंसर मरीजों को निःशुल्क कीमोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है।राज्य सरकार का लक्ष्य गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बिहार के मरीजों की दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम करना और उन्हें अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
Ashish Kumar
Written by

Ashish Kumar

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Health & Medical.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।