ताज़ा ख़बरें
पटना निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें! 24 नवंबर को शहर में कई रास्ते सील : जानिए कहां से जाएंगे और कहां खड़ी होगी आपकी गाड़ी महाराज जरासंध के नाम पर होगा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम ? राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक जाति की राजनीति पर विजय सिन्हा का हमला! बोले- 15 साल बिहार को लूटने वाले आज विकास का हिसाब मांग रहे हैं दो करोड़ का लालच... दोस्त बना हत्यारा! 20 दिन बाद खुला प्रॉपर्टी डीलर की मौत का राज डीएम आवास में मौत का रहस्य! 4 कौओं में मिला खतरनाक H5N1 वायरस, 12 KM तक अलर्ट पटना निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें! 24 नवंबर को शहर में कई रास्ते सील : जानिए कहां से जाएंगे और कहां खड़ी होगी आपकी गाड़ी महाराज जरासंध के नाम पर होगा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम ? राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक जाति की राजनीति पर विजय सिन्हा का हमला! बोले- 15 साल बिहार को लूटने वाले आज विकास का हिसाब मांग रहे हैं दो करोड़ का लालच... दोस्त बना हत्यारा! 20 दिन बाद खुला प्रॉपर्टी डीलर की मौत का राज डीएम आवास में मौत का रहस्य! 4 कौओं में मिला खतरनाक H5N1 वायरस, 12 KM तक अलर्ट
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

महाराज जरासंध के नाम पर होगा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम ?

Ashish Kumar
Ashish Kumar
5 Min Read 0 Comments
महाराज जरासंध स्मारक पहुंचकर उनकी विशाल प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार
महाराज जरासंध स्मारक पहुंचकर उनकी विशाल प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार

राजगीर में महाराज जरासंध की 5229वीं जयंती पर उमड़ा चंद्रवंशी समाज का जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और जेडीयू नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी

राजगीर (नालंदा): मगध की धरती पर इतिहास के एक महानायक को याद करने के लिए रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। मौका था मगध सम्राट महाराज जरासंध की 5229वीं जयंती का। पर्यटक नगरी राजगीर में चंद्रवंशी समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और भव्यता के साथ जयंती समारोह मनाया। जरा देवी मंदिर के समीप से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा ने राजगीर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय कर दिया।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

इस खास मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और जेडीयू नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी भी राजगीर पहुंचे। दोनों नेताओं ने महाराज जरासंध स्मारक पहुंचकर उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। लेकिन समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा उस मांग की रही, जो एक बार फिर राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण को लेकर उठी।

क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर फिर गरमाई सियासत

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम महाराज जरासंध के नाम पर रखने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि महाराज जरासंध का मगध के विकास और गौरवशाली इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सम्मान में केंद्र और बिहार सरकार की ओर से डाक टिकट भी जारी किया जा चुका है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से राजगीर में महाराज जरासंध की भव्य प्रतिमा स्थापित हुई। आज इस प्रतिमा को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व के नाम पर राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम रखा जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी उठी मांग

वहीं, जेडीयू नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने महाराज जरासंध की जयंती को राजकीय स्तर पर मनाने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी आग्रह किया कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम महाराज जरासंध के नाम पर रखा जाए।

उन्होंने कहा कि महाराज जरासंध की कीर्ति केवल मगध या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में उनका गौरवशाली इतिहास फैला हुआ है। राजगीर उनका गृह क्षेत्र रहा है। इसी धरती पर उन्होंने कई पराक्रमी राजाओं को परास्त कर वर्षों तक शासन किया था। ऐसे में राजगीर में उनके नाम से जुड़ी एक बड़ी पहचान स्थापित होना जरूरी है।

समारोह में गूंजे 'प्रेम कुमार जैसा मुख्यमंत्री हो' के नारे

जयंती समारोह के दौरान राजनीतिक माहौल भी देखने को मिला। कार्यक्रम में 'बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, डॉ. प्रेम कुमार जैसा हो' के नारे लगाए गए। इससे समारोह में मौजूद लोगों के बीच राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम किशोर भारती ने की। महाराज जरासंध की जयंती पर उमड़ी भीड़ और नेताओं की ओर से उठाई गई स्टेडियम के नामकरण की मांग ने एक बार फिर राजगीर के ऐतिहासिक गौरव और राजनीतिक पहचान को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब देखना होगा कि महाराज जरासंध के नाम पर स्टेडियम के नामकरण की यह मांग सरकार के स्तर पर कब तक पहुंचती है और इस पर क्या फैसला लिया जाता है।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
Ashish Kumar
Written by

Ashish Kumar

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Politics & Governance.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।