ताज़ा ख़बरें
पटना निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें! 24 नवंबर को शहर में कई रास्ते सील : जानिए कहां से जाएंगे और कहां खड़ी होगी आपकी गाड़ी महाराज जरासंध के नाम पर होगा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम ? राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक जाति की राजनीति पर विजय सिन्हा का हमला! बोले- 15 साल बिहार को लूटने वाले आज विकास का हिसाब मांग रहे हैं दो करोड़ का लालच... दोस्त बना हत्यारा! 20 दिन बाद खुला प्रॉपर्टी डीलर की मौत का राज डीएम आवास में मौत का रहस्य! 4 कौओं में मिला खतरनाक H5N1 वायरस, 12 KM तक अलर्ट पटना निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें! 24 नवंबर को शहर में कई रास्ते सील : जानिए कहां से जाएंगे और कहां खड़ी होगी आपकी गाड़ी महाराज जरासंध के नाम पर होगा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम ? राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक जाति की राजनीति पर विजय सिन्हा का हमला! बोले- 15 साल बिहार को लूटने वाले आज विकास का हिसाब मांग रहे हैं दो करोड़ का लालच... दोस्त बना हत्यारा! 20 दिन बाद खुला प्रॉपर्टी डीलर की मौत का राज डीएम आवास में मौत का रहस्य! 4 कौओं में मिला खतरनाक H5N1 वायरस, 12 KM तक अलर्ट
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक

RAKESH KUMAR VERMA
RAKESH KUMAR VERMA
5 Min Read 0 Comments
पोलियो उन्मूलन अभियान में जुटी स्वास्थ्यकर्मी
पोलियो उन्मूलन अभियान में जुटी स्वास्थ्यकर्मी

बिहारशरीफ। लहेरी थाना के पास स्थित डॉ. विपिन कुमार सिंह के क्लीनिक में राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लगभग आठ पर्यवेक्षकों और 50 टीकाकर्मियों की टीम को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए रवाना किया गया।

मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण कार्यक्रम के संचालन में कुछ परेशानियां आईं, लेकिन नालंदा के सिविल सर्जन ने सक्रियता दिखाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान का शुभारंभ कराया।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

लहेरी थाना स्थित सब-डिपो में जनजीवक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. विपिन कुमार सिन्हा ने संघ के सदस्यों को इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनजीवक संघ के सदस्य पहले भी पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पूर्व में सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सा पद्धति (आरएमपी) सदस्यों को पोलियो उन्मूलन अभियान में बेहतर योगदान के लिए प्रखंड प्रभारी की ओर से सम्मान पत्र भी दिया जा चुका है। इसी अनुभव को देखते हुए संघ के सभी आरएमपी सदस्यों ने एक बार फिर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जनजीवक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार और सचिव डॉ. संजय कुमार उपस्थित थे। प्रदेश महासचिव डॉ. विपिन कुमार सिन्हा ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने संघ के सदस्यों से पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
RAKESH KUMAR VERMA
Written by

RAKESH KUMAR VERMA

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Health & Medical.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।