ताज़ा ख़बरें
दवा की दुकानों में मरीजों की सेहत से खिलवाड़! राजधानी में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा मिला, वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील राजगीर महोत्सव में सिर्फ गीत-संगीत नहीं, गांव की मिट्टी से लेकर आधुनिक खेती तक का जलवा! कहीं जीविका दीदियों के उत्पादों की धूम, तो कहीं किताबों और सरकारी योजनाओं की दुनिया अनंत सिंह की बेटी की शादी ने छीनी जवान की ड्यूटी! वर्दी पहनकर मेहमानों को परोस रहा था खाना, वायरल वीडियो के बाद गिरी गाज 2030 तक बिहार में हर दिन होगा एक करोड़ लीटर दूध का उत्पादन बिहार में 935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की होगी बहाली! 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन जिस प्लास्टिक से गांव होते थे बदनाम, उसी से बन रही बेंच और सड़क! बिहार में कचरे का बदला इस्तेमाल, 175 इकाइयों से खुल रहे कमाई और रोजगार के रास्ते दवा की दुकानों में मरीजों की सेहत से खिलवाड़! राजधानी में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा मिला, वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील राजगीर महोत्सव में सिर्फ गीत-संगीत नहीं, गांव की मिट्टी से लेकर आधुनिक खेती तक का जलवा! कहीं जीविका दीदियों के उत्पादों की धूम, तो कहीं किताबों और सरकारी योजनाओं की दुनिया अनंत सिंह की बेटी की शादी ने छीनी जवान की ड्यूटी! वर्दी पहनकर मेहमानों को परोस रहा था खाना, वायरल वीडियो के बाद गिरी गाज 2030 तक बिहार में हर दिन होगा एक करोड़ लीटर दूध का उत्पादन बिहार में 935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की होगी बहाली! 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन जिस प्लास्टिक से गांव होते थे बदनाम, उसी से बन रही बेंच और सड़क! बिहार में कचरे का बदला इस्तेमाल, 175 इकाइयों से खुल रहे कमाई और रोजगार के रास्ते
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शादी ने छीनी जवान की ड्यूटी! वर्दी पहनकर मेहमानों को परोस रहा था खाना, वायरल वीडियो के बाद गिरी गाज

Patna Desk
Patna Desk
5 Min Read 0 Comments
अनंत सिंह की बेटी की शादी ने छीनी जवान की ड्यूटी! वर्दी पहनकर मेहमानों को परोस रहा था खाना, वायरल वीडियो के बाद गिरी गाज

बाढ़ में आयोजित शादी समारोह का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया पटना ट्रैफिक पुलिस प्रशासन : जवान सतीश कुमार को जिला मुख्यालय में किया गया क्लोज, कारण बताओ नोटिस जारी

पटना। सरकारी वर्दी पहनकर सड़क पर यातायात संभालने की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन साहब मेहमानों की थाली सजाते नजर आए। वह भी किसी आम समारोह में नहीं, बल्कि मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में। शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला पटना यातायात पुलिस के अधिकारियों तक पहुंच गया। जांच हुई और फिर जवान पर कार्रवाई की गाज गिर गई। अब उसे ट्रैफिक ड्यूटी से हटा दिया गया है।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

मामला बाढ़ में आयोजित विधायक अनंत सिंह की बेटी के शादी समारोह का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान सतीश कुमार सरकारी वर्दी में मेहमानों को खाना परोसते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पटना यातायात पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया।

सड़क पर ट्रैफिक संभालना था, शादी में परोस रहे थे खाना

पटना यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, वीडियो की जांच में जवान की पहचान सतीश कुमार (BHG-103755) के रूप में हुई। उनकी ड्यूटी शादी समारोह के सभा स्थल से सटे मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी। लेकिन निर्धारित जिम्मेदारी निभाने के बजाय वह निजी समारोह में खाना परोसते पाए गए।

वायरल वीडियो ने खोल दी पोल, तत्काल हुई कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने जवान को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय, पटना में क्लोज कर दिया है। अगले आदेश तक उन्हें यातायात ड्यूटी से भी वंचित रखा गया है। इसके साथ ही उनसे इस मामले में कारण पूछा गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यानी फिलहाल जवान पर कार्रवाई की शुरुआत हुई है, अंतिम फैसला जांच के बाद होगा।

निजी समारोह में सरकारी वर्दी और ड्यूटी पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी वर्दी के इस्तेमाल और ड्यूटी के प्रति जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यातायात पुलिस का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए जवानों का अनुशासन और निर्धारित जिम्मेदारी का पालन करना जरूरी है।

फिलहाल एक वायरल वीडियो ने जवान की ड्यूटी बदलवा दी है। जिस शादी समारोह में वह मेहमानों को खाना परोसते दिखे, उसी समारोह का वीडियो अब उनकी विभागीय कार्रवाई की वजह बन गया है।


 Anant Singh Daughter Wedding, Anant Singh News, Bihar News, Patna Traffic Police, Viral Video, Home Guard Jawan, Barh Wedding, Biharsharif News

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
Patna Desk
Written by

Patna Desk

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in City Report.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।