Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Sports

बड़ी खबर - बिहार जूनियर पुरुष हॉकी टीम के चयन की तारीख घोषित...05 जुलाई को राजगीर में होगा बिहार राज्य जूनियर पुरुष हॉकी टीम का ट्रायल

Blog Image
552

Patna : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (पुरुष) के लिए बिहार राज्य जूनियर पुरुष हॉकी टीम के चयन की घोषणा कर दी है। टीम चयन हेतु ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 05 जुलाई 2026, सुबह 9 बजे से राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में किया जाएगा।

यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 28 जुलाई से 08 अगस्त 2026 तक तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित होगी। इसके लिए बिहार की टीम का चयन राजगीर में होने वाले ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने सभी संबद्ध जिला हॉकी संघों से पात्र एवं इच्छुक खिलाड़ियों को समय पर ट्रायल में भेजने का आग्रह किया है। चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2007 या उसके बाद की है।

ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा:

  • हॉकी इंडिया आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण-पत्र
  • मैट्रिक उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक एवं ओलंपियन गेविन फरेरा को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जरूरी दस्तावेजों के बिना किसी भी खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RPS

Related Post