Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
International

Breaking News : तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुल सकते है बैंक!

Blog Image
335

IBA और बैंक यूनियनों के बीच देर रात बनी सहमति, पांच दिवसीय बैंकिंग समेत लंबित मुद्दों पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

New Delhi। बैंक ग्राहकों के लिए देर रात बड़ी राहत की खबर आई। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। रविवार देर रात भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी। बैठक रात करीब 9:30 बजे हुई।

हड़ताल टलने के बाद सोमवार से बैंक शाखाओं के सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है। इससे उन लाखों ग्राहकों को तत्काल राहत मिली है, जिन्हें लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी।

पांच दिवसीय बैंकिंग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की रही है। फिलहाल बैंक शाखाओं में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। UFBU और IBA अब इस मुद्दे पर तत्काल एक हाईलेवल कमेटी बनाएंगे। कमेटी सभी विकल्पों पर विचार करने के साथ संबंधित पक्षों और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर समाधान तलाशेगी।

इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (PLI) में बदलाव तथा 8 मार्च 2024 के समझौते में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है।

हड़ताल टलना अंतिम फैसला नहीं

दरअसल, UFBU ने पांच दिवसीय बैंकिंग समेत कई मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया था। 30 सितंबर को बैंकिंग क्षेत्र का छमाही समापन भी है, इसलिए हड़ताल से बैंकिंग कामकाज पर व्यापक असर पड़ने की आशंका थी।

अब देर रात बनी सहमति के बाद तत्काल हड़ताल टल गई है, लेकिन पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य मुद्दों पर अंतिम समाधान अभी बाकी है। आगे की स्थिति हाईलेवल कमेटी की बातचीत और उसके निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

RPS

Related Post