Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
International

मटिहानी के बदलपुरा में राष्ट्रकवि दिनकर संगीत कला केंद्र का उद्घाटन।

Blog Image
114

मटिहानी (बेगूसराय) : संगीत की आराधना ईश्वर की उपासना एवं खुदा की इबादत के समान है। संगीत के विकास से ही समाज का सर्वांगीण विकास होगा। ये बातें हिंदी, भोजपुरी एवं मैथिली फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिय कश्यप ने मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के बदलपुरा में राष्ट्रकवि दिनकर संगीत कला केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत लोगों से रविवार को कही। अभिनेता कश्यप ने कहा कि संगीत कला केंद्र की शुरुआत से क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित होगा।उन्होंने कहा कि बेगूसराय को आज बिहार की सांस्कृतिक राजधानी की संज्ञा दी जाती है तो उसमें यहाँ के कलाकारों की ईमानदार मेहनत और तपस्या ही है।क्षेत्र के चर्चित गायक बबलू आनंद के संयोजन में केंद्र का उद्घाटन अमिय कश्यप, चर्चित रंगकर्मी देवानंद सिंह, दीपक कुमार, उत्तम चौधरी आदि ने फीता काटकर उद्घाटन किया।


मौके पर आयोजक बबलू आनंद द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र से किया गया।बबलू आनंद ने कहा कि अब इस क्षेत्र के कलाकारों को संगीत की डिग्री के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है। बच्चे एवं युवा अब यहीं से संगीत की साधना एवं डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं।उक्त अवसर पर कई नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

RPS

Related Post