City Story : बिहारशरीफ की सुबह अब पहले जैसी नहीं रही… सड़कों पर बढ़ती भीड़, बाजारों में दौड़ते कदम, काम की आपाधापी और हर चेहरे पर जल्दी कहीं पहुंचने की बेचैनी। शहर बढ़ रहा है, आबादी बढ़ रही है, सपने बड़े हो रहे हैं… लेकिन इसी भागती जिंदगी के बीच एक सवाल अक्सर ठहर जाता था—आखिर सुकून के दो पल कहां मिलें?
अब शायद इस सवाल का जवाब शहर के बीचोंबीच रोशनी से जगमगाते द दर्पण मॉल में मिलता दिखाई दे रहा है।
पटेल नगर, आनंद मार्ग में द दर्पण मॉल के साथ अवतांसा सिनेमा का आगमन बिहारशरीफ के मनोरंजन के नक्शे पर एक नया अध्याय जोड़ता नजर आ रहा है। यहां फिल्म देखना महज पर्दे के सामने बैठना नहीं, बल्कि परिवार, दोस्तों और अपनों के साथ कुछ घंटों के लिए रोजमर्रा की भागदौड़ से बाहर निकलने का बहाना बन सकता है। सिनेमा की मौजूदा ऑनलाइन लिस्टिंग में 2K लेजर 7.1 स्क्रीन के साथ पार्किंग और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं भी दर्ज हैं।
जहां शहर की थकान दरवाजे पर छूट जाए…
कभी मनोरंजन के लिए बड़े शहरों की ओर देखना पड़ता था। अब बिहारशरीफ खुद उस बदलाव की ओर कदम बढ़ाता दिख रहा है। नई पीढ़ी के लिए यह नया अनुभव है तो परिवारों के लिए साथ बैठकर फिल्म देखने और समय बिताने की नई जगह।
दर्पण मॉल की रोशनी और सिनेमा का बड़ा पर्दा मिलकर शहर को जैसे कह रहे हों....जिंदगी सिर्फ काम, ट्रैफिक और बाजार की भागदौड़ का नाम नहीं… कभी-कभी टिकट लेकर अपनी पसंद की कहानी में दो-तीन घंटे खो जाना भी जरूरी है।
और शायद यही किसी तेजी से बढ़ते शहर की असली पहचान है। जहां विकास सिर्फ इमारतों की ऊंचाई में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में खुशियों और मनोरंजन के नए रंग जोड़ने में भी दिखाई दे।
बिहारशरीफ की शामें अब सिर्फ बाजारों में नहीं गुजर रही…कुछ शामें पर्दे की रोशनी में भी चमक रही है।
क्योंकि शहर जब बड़ा होता है, तो उसकी जरूरतें भी बड़ी होती हैं, रोटी के साथ थोड़ा सुकून, काम के साथ थोड़ा आराम और जिंदगी के बीच… एक खूबसूरत कहानी भी।

