Srinagar : पाकिस्तान में आतंकी शिवरों के खिलाफ भारत ने स्ट्राइक शुरू कर दी है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसके तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है। भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। किसी भी सरकारी बिल्डिंग या फिर पाकिस्तान के किसी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया है। पाकिस्तान में आतंकी शिवरों के खिलाफ भारत ने स्ट्राइक शुरू कर दी है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसके तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है। मामले की पुष्टि सेना के आधिकारिक X हैंडल से दी गई। आधिकारिक सूत्रों की तरफ से जानकारी दी गई कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। बताया जा रहा है कि वायुसेना ने करीब 1:30 बजे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

