Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
International

अगले साल मार्च में राजगीर आ सकता है पाकिस्तान....जानें आखिर बिहार के राजगीर में पाकिस्तान कौन आ सकता है ?

Blog Image
1724

Patna : बिहार के राजगीर स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में मार्च 2025 में महिला कबड्डी विश्वकप के आयोजन पर मोहर लग गई है। जिसमें पोलैंड, रोमानिया, केन्या, युगांडा, अर्जेंटीना, भारत, ईरान, चाइनीज ताइपे, नेपाल, जापान, कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश की टीम राजगीर आयेगी। वहीं अगर अनुमति मिली तो 15वां टीम भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान होगा। ये टूर्नामेंट का आयोजन 07 मार्च से 12 मार्च तक होगा। जिसके लिए 05 मार्च तक सभी देशों की टीम राजगीर पहुंचेगी। सभी देशों के टीम के रुकने की व्यवस्था राजगीर में की जायेगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण निदेशक रविंद्रन शंकरण ने इस संबंध में बताया कि राजगीर खेल परिसर की इनडोर स्टेडियम में वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। यहां पांच हजार खेल प्रेमी मुकाबले का आनंद ले सकेंगे। आपको बता दें कि ये दूसरा अवसर होगा जब बिहार महिला विश्वकप कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 2012 में पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजन किया जा चुका है।

RPS

Related Post