Mumbai : महाराष्ट्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एनसीपी नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी विमान के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह विमान किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहा था, तभी लैंडिंग के वक्त अचानक संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या फिर क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल यह स्थिति भी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है कि विमान में उस समय अजित पवार सवार थे या नहीं, जिसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। विमान हादसे की खबर फैलते ही राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है और एनसीपी नेताओं व समर्थकों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और तकनीकी टीम विमान के मलबे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन और एनसीपी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

