Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
International

आंधी चली, बादल गरजे, पर मैदान में जज़्बा न थमा… भारत ने कोरिया को बराबरी पर रोका

Blog Image
927

Hero Asia Cup 2025 : राजगीर खेल परिसर में बुधवार रात दर्शकों को थ्रिलर जैसा हॉकी मैच देखने को मिला। सुपर 4 के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत और कोरिया 2-2 की बराबरी पर रहे। मैच की शुरुआत तूफानी बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट से हुई, जो 45 मिनट तक खेल को रोक गई, लेकिन मैदान पर उतरी दोनों टीमों ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।

🇮🇳 भारत की ओर से हार्दिक और मनदीप के गोल


पहले क्वार्टर में भारत ने शानदार शुरूआत की। हार्दिक सिंह ने 8वें मिनट में गोल दागकर स्कोरबोर्ड खोला। लेकिन कोरिया ने तुरंत पलटवार किया। जिहुन यांग ने 12वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया और कुछ ही देर बाद ह्यूंनहांग किम ने गोल दागकर कोरिया को 2-1 की बढ़त दिला दी। काफी देर तक गोल हासिल करने के लिए जूझने के बाद भारत को सफलता चौथे क्वार्टर में मिली। मैच खत्म होने से सात मिनट पहले मनदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।


🏑 हार के मुहाने से वापसी

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के बाद कहा, "टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी, लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में हमने बेहतर खेल दिखाया। मौके बने, लेकिन उन्हें गोल में बदलना बाकी रहा। अच्छी बात यह रही कि टीम ने संघर्ष करते हुए मैच बचाया।"

⚠️ भारत की पुरानी कमजोरी फिर उजागर

भारत ने इस मैच में मिले 6 पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए। जबकि कोरिया ने केवल दो कॉर्नर पाए और एक को गोल में बदला। यही नहीं, उन्हें मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को भी गोल में बदलकर दबाव में ला दिया।


🌩️ दर्शकों का जोश बारिश से भी नहीं थमा

मैच से पहले आंधी और बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। मैदान में पानी भर जाने पर थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा, लेकिन जैसे ही खेल शुरू हुआ, स्टेडियम में तिरंगा लहराते और स्लोगन गूंजाते फैंस ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

आंधी-पानी भी न रोक सका हॉकी का जुनून! 


भारत बनाम कोरिया का मुकाबला जैसे ही शुरू हुआ, तभी अचानक आसमान कड़कती बिजली और तेज बारिश से गूंज उठा। चारों तरफ़ बूंदों की बरसात, ठंडी हवाओं की सिहरन, लेकिन मैदान और स्टैंड्स में बैठे शौकीनों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। बारिश में भीगते दर्शकों ने मानो खेल के रंग में और निखार ला दिया। लोग छतरियों को किनारे फेंककर पूरी तरह बारिश में सराबोर होकर हॉकी के हर पास और हर मौके पर तालियाँ बजाते दिखे। माहौल ऐसा था मानो बिजली बादलों से नहीं, खेल-प्रेमियों के दिल से चमक रही हो। भारत और कोरिया के बीच मैच का रोमांच मैच से ज्यादा बरसात ने बढ़ा दिया। दर्शक नारे लगाते, सीटियों और ढोलक की थाप पर झूमते रहे। मौसम जहाँ सुहाना बन गया वहीं भीगते बदन और गड़गड़ाती बिजली के बीच भी सभी की आँखे गड़ी थीं हॉकी स्टिक से गेंद और गोलपोस्ट पर। राजगीर का आसमान भले बादलों से घिरा रहा लेकिन मैदान पर रोमांच की जो चमक थी, उसने हर दर्शक को यह महसूस कराया कि खेल का जुनून किसी तूफान और बारिश से रुकने वाला नहीं होता।


🌍 ओल्टमेंस फिर भारत में?

नीदरलैंड के दिग्गज कोच और भारत के पूर्व हाई परफॉरमेंस निदेशक रोलेंट ओल्टमेंस राजगीर में दिखे। उन्होंने संकेत दिया कि वह भारत में अल्पकालिक भूमिका निभाने को तैयार हैं, लेकिन पूर्णकालिक जिम्मेदारी नहीं चाहते।

RPS

Related Post