Rajasthan (Jaipur) : आईपीएल-2025 में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। वहीं जोस बटलर 26 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। साई सुदर्शन के बल्ले से 39 रन निकले। वॉशिंगटन सुंदर ने 13 और राहुल तेवतिया ने 9 रन की पारी खेली। शाहरुख खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
वैभव ने 35 गेंदों पर लगाया शतक
210 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान तो राजस्थान के ओपनर यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने वंदे भारत से भी तेज रफ्तार में शुरुआत की। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंन यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शतक के लिए वैभव ने 7 चौके और 11 छक्के लगाए।
वैभव ने रच दिया इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। इसके साथ ही 14 साल का यह बल्लेबाज आईपीएल में फिफ्टी लगाने वाला सबसे युवा बैटर बन गया है। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए।
वैभव के आगे बेबस दिखे ईशांत
आईपीएल इतिहास के सबसे युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी के आगे ईशांत शर्मा बेबस नजर आए। उन्होंने ईशांत के दूसरे ओवर में 28 रन कूट दिए। 4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 60 रन है।

