ट्रक-बस लेकर फिटनेस सेंटर पहुंचे तो पहले लगवाइए तीन डिवाइस, वरना नहीं मिलेगा सर्टिफिकेट! एक हफ्ते से चक्कर काट रहे वाहन मालिक
एसएलडी, वीएलटीडी और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना अटका फà¤...
More Stories
NEET केस में CBI की जांच पर हाई कोर्ट सख्त! सवालों की बौछार, जवाब देने में जांच एजेंसी के छूटे पसीने; अब 25 नवंबर को अहम सुनवाई
8-9 महीने की जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने वाली CBI कोर्ट के सवालों में उलझी, घटनास्थल के साइट मैप तक का नहीं दे सकी संतोषजनक जवाब; अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा ने सुनवाई के बाद बताई पूरी कहानी Patna । नीट (NEET) मामले में सीबीआई की जांच और उसकी क्लोजर रिपोर्ट को लेकर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई अहम सवाल खड़े हुए हैं। जांच एजेंसी की ओर से अदालत के सवालों के जवाब तो दाखिल किए गए, लेकिन सुनवाई के दौरान जब कोर्ट ने उन जवाबों पर पूरक सवाल पूछे तो सीबीआई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। यहां तक कि घटनास्थल के साइट मैप और शुरुआती जांच से जुड़े तथ्यों पर भी एजेंसी से स्पष्ट जानकारी मांगी गई, लेकिन इन सवालों का भी ठोस जवाब सामने नहीं आया। पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा ने सुनवाई के बाद वीडियो बयान जारी कर पूरी कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई में ही अदालत ने सीबीआई को सवालों की एक प्रश्नावली सौंपी थी और निर्देश दिया था कि सभी सवालों का लिखित जवाब दाखिल किया जाए। हालांकि, पिछली तारीख पर सीबीआई की ओर से जवाब नहीं दिया गया था। इस बार जांच एजेंसी ने अपना जवाब दाखिल किया, लेकिन कोर्ट ने जब उन जवाबों की पड़ताल शुरू की तो कई महत्वपूर्ण सवालों पर सीबीआई घिरती नजर आई। साइट मैप पर भी कोर्ट ने मांगा जवाब अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा के मुताबिक, सुनवाई के दौरान अदालत ने घटनास्थल यानी प्लेस ऑफ ऑकरेंस के साइट मैप का विवरण भी मांगा। कोर्ट का सवाल था कि घटनास्थल से संबंधित इस महत्वपूर्ण तथ्य और प्राथमिक अनुसंधान के आधार पर तैयार विवरण को सीबीआई स्पष्ट करे। लेकिन इस बिंदु पर भी जांच एजेंसी संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। शर्मा ने इसे जांच की गंभीरता से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू बताया। डेढ़ महीने में पूरी होनी थी जांच, 8-9 महीने तक खिंचता रहा मामला! अधिवक्ता ने सीबीआई की जांच में हुई देरी पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यह जांच अधिकतम डेढ़ महीने के भीतर पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन इसे पूरा करने में 8 से 9 महीने का समय लग गया। इस दौरान अदालत की ओर से लगातार रिमाइंडर और चेतावनी दिए जाने के बावजूद जांच प्रक्रिया में देरी होती रही। अंततः सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि मामले में उसे कोई साक्ष्य नहीं मिला है। लेकिन अब इसी क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत के सवाल जांच एजेंसी के लिए नई चुनौती बनते दिख रहे हैं। शर्मा के अनुसार, क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब भी सीबीआई स्पष्ट रूप से नहीं दे सकी। 25 नवंबर को फिर होगी सुनवाई, अगली तारीख पर टिकी निगाहें अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को निर्धारित की गई है। उनका कहना है कि यदि सीबीआई अगली तारीख पर पूरी तैयारी के साथ अदालत में आती है तो मामले की अंतिम सुनवाई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई की ओर से जवाब देने में हो रही देरी के कारण ही बार-बार सुनवाई टल रही है, अन्यथा पिछली तारीख पर ही मामला निष्कर्ष तक पहुंच सकता था। फिलहाल इस मामले में 25 नवंबर की तारीख बेहद अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि अगली सुनवाई में सीबीआई अदालत के सवालों का संतोषजनक जवाब दे पाती है या फिर नीट मामले की सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ती है।
सात साल से फरार फर्जी परीक्षार्थी पटना से गिरफ्तार
Nalanda। लहेरी थाना पुलिस को सात साल पुराने एक संगीन मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा 2019 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राकेश कुमार को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। लहेरी थाना के अपर थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि आरोपी पिछले सात साल से पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह Patna में छिपा हुआ है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना जिले के बाईपास थाना क्षेत्र में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामला 16 जून 2019 का है। उस दिन बिहारशरीफ के रांची रोड स्थित कैरियर पब्लिक स्कूल में केंद्र संख्या 1109 पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे जांच के क्रम में वीक्षकों ने दो फर्जी परीक्षार्थियों को रंगे हाथों पकड़ा था। दोनों वास्तविक परीक्षार्थियों की सहमति से उनके स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। तत्कालीन केंद्राधीक्षक संदीप कुमार के आवेदन पर लहेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें जहानाबाद जिले के दो युवकों को नामजद किया गया था। इनमें पाली थाना क्षेत्र के पाली निवासी अशोक सिंह के पुत्र कौशल कुमार को कमरा संख्या छह में वास्तविक परीक्षार्थी राकेश कुमार (अनुक्रमांक 1011090617) के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया था। वहीं, गौरक्षणी निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार को परीक्षा कक्ष में वास्तविक परीक्षार्थी जितेंद्र कुमार (अनुक्रमांक 811090517) के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राकेश कुमार की गिरफ्तारी अब पटना से की गई है।
Danapur Police Crack Shahpur Murder Mystery Within 12 Hours; 4 Accused Remanded to Judicial Custody
DANAPUR (Ideaciti Police Desk) — Displaying swift investigative acumen, Danapur subdivision police cracked the brutal strangulation homicide of a local youth in Shahpur village within 12 hours of the crime being reported, arresting all four prime conspirators involved in the feud. Assistant Superintendent of Police (ASP) Danapur stated that forensic crime scene mapping, digital surveillance of mobile signals, and canine squad sweeps pointed conclusively to an escalating property dispute. The arrested perpetrators have confessed to the sequence of events and have been remanded to judicial custody pending fast-track trial proceedings.
Deepnagar Police Seize 3,200 Litres of Illicit Foreign Liquor Hidden in Straw Truck Worth Rs 40 Lakh
BIHAR SHARIF / DEEPNAGAR (Ideaciti Police Bureau) — Acting on real-time intelligence gathered by the District Anti-Liquor Task Force, Deepnagar police intercepted a suspicious 10-wheeler commercial truck on National Highway 20 and seized 3,200 litres of contraband foreign liquor cleverly concealed under layers of agricultural fodder. 395 Sealed Cartons Containing 18,720 Bottles Recovered Police officers unmasked a sophisticated concealed compartment behind high straw bales, recovering 395 sealed cartons of premium spirits manufactured in Punjab. The market value of the seized contraband has been estimated at approximately Rs 40 lakh. The truck driver and his associate were taken into custody on the spot. Nalanda Police confirmed that digital call records and toll receipts are being scrutinized to dismantle the inter-state smuggling cartel coordinating supply into festive local distribution hubs.
Nawada Sand Mining Enforcement: Task Force Ambushed at Maheshpur Ghat; Minister Vows Bulldozer Action
NAWADA / GOVINDPUR (Ideaciti Crime Desk) — In a daring confrontation along the Sakri riverbed, an organized illegal sand extraction syndicate ambushed a joint mining task force at Maheshpur Ghat under Govindpur police limits. Mining Inspector Aman Kumar sustained a severe arm fracture while several home guard security personnel suffered blunt-force injuries during the assault. Mines Minister Promod Kumar Announces Strict CCA Invocation Mines and Geology Minister Promod Kumar condemned the violent attack and convened an urgent security review with the Nawada Superintendent of Police. The minister declared that attackers will face prosecution under the Crime Control Act (CCA) along with immediate seizure of assets accrued through illegal excavation. A swift joint police sweep resulted in the arrest of three prime suspects within six hours of the incident, alongside the confiscation of four heavy sand-hauling tractor-trailers. Reinforced police pickets have been positioned across the mining belt.
Pre-Emptive Police Strike Near Mauj Chowk: Two Wanted Gunmen Arrested with Loaded Automatic Pistols
BIHAR SHARIF (Ideaciti Crime Desk) — In a decisive pre-emptive security breakthrough, Nalanda District Intelligence Unit (DIU) detectives in coordination with Town Police intercepted and detained two notorious hardened felons lying in wait near Mauj Chowk. Physical frisking recovered a loaded 7.65mm semi-automatic pistol, 5 live military-grade cartridges, and two stolen performance motorcycles without registration tags. Criminal record verification established the suspects' direct involvement in multiple armed robbery conspiracies across the district.
Four Severe Fires Reported in Bihar Sharif and Harnaut: Rs 85 Lakh Property Destroyed; Fire Teams Control Blaze
BIHAR SHARIF / HARNAUT (Ideaciti Emergency Desk) — Commercial establishments and warehousing properties worth approximately Rs 85 lakh were devastated across four separate late-night inferno outbreaks in Bihar Sharif city and Harnaut main bazaar before 8 emergency fire brigades successfully contained the flames. Preliminary investigations point toward commercial electrical short-circuits exacerbated by festive pyrotechnic debris. Circle Officer teams have initiated swift disaster loss assessments to facilitate government ex-gratia compensation for impacted micro-entrepreneurs.