ताज़ा ख़बरें
ट्रक-बस लेकर फिटनेस सेंटर पहुंचे तो पहले लगवाइए तीन डिवाइस, वरना नहीं मिलेगा सर्टिफिकेट! एक हफ्ते से चक्कर काट रहे वाहन मालिक NEET केस में CBI की जांच पर हाई कोर्ट सख्त! सवालों की बौछार, जवाब देने में जांच एजेंसी के छूटे पसीने; अब 25 नवंबर को अहम सुनवाई सात साल से फरार फर्जी परीक्षार्थी पटना से गिरफ्तार Air Quality Alert Across Bihar: Begusarai AQI Surges to 548 in Severe Category; Health Advisory Issued Nawada Sand Mining Enforcement: Task Force Ambushed at Maheshpur Ghat; Minister Vows Bulldozer Action Chhath Mahaparv 2026: Patna Administration Declares 91 Ghats Safe and 5 Hazardous; Clear Weather Forecast ट्रक-बस लेकर फिटनेस सेंटर पहुंचे तो पहले लगवाइए तीन डिवाइस, वरना नहीं मिलेगा सर्टिफिकेट! एक हफ्ते से चक्कर काट रहे वाहन मालिक NEET केस में CBI की जांच पर हाई कोर्ट सख्त! सवालों की बौछार, जवाब देने में जांच एजेंसी के छूटे पसीने; अब 25 नवंबर को अहम सुनवाई सात साल से फरार फर्जी परीक्षार्थी पटना से गिरफ्तार Air Quality Alert Across Bihar: Begusarai AQI Surges to 548 in Severe Category; Health Advisory Issued Nawada Sand Mining Enforcement: Task Force Ambushed at Maheshpur Ghat; Minister Vows Bulldozer Action Chhath Mahaparv 2026: Patna Administration Declares 91 Ghats Safe and 5 Hazardous; Clear Weather Forecast

ट्रक-बस लेकर फिटनेस सेंटर पहुंचे तो पहले लगवाइए तीन डिवाइस, वरना नहीं मिलेगा सर्टिफिकेट! एक हफ्ते से चक्कर काट रहे वाहन मालिक

Ashish Kumar
Ashish Kumar
5 Min Read 0 Comments
Fitness Certificate के लिए खड़ी गाड़ियां
Fitness Certificate के लिए खड़ी गाड़ियां

एसएलडी, वीएलटीडी और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना अटका फिटनेस प्रमाणपत्र; सॉफ्टवेयर में अनिवार्यता से पुराने व्यावसायिक वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी

Nalanda । नालंदा में ट्रक और बस जैसे व्यावसायिक वाहन मालिकों के सामने इन दिनों नई मुश्किल खड़ी हो गई है। गाड़ी सड़क पर चलने लायक हो, कागजात दुरुस्त हों और फिटनेस जांच भी करा ली जाए, लेकिन अगर तीन जरूरी उपकरण नहीं लगे हैं तो फिटनेस प्रमाणपत्र मिलना मुश्किल है। नतीजा यह है कि पिछले एक सप्ताह से कई वाहन मालिक फिटनेस सेंटर का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके हाथ प्रमाणपत्र नहीं लग रहा। खासकर पुराने ट्रक और बस मालिकों की परेशानी बढ़ गई है।

दरअसल, व्यावसायिक वाहनों में स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (एसएलडी), व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की अनिवार्यता के कारण फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया अटक रही है। फिटनेस सेंटर के सॉफ्टवेयर में इन तीनों उपकरणों की जानकारी दर्ज किए बिना प्रमाणपत्र जनरेट नहीं हो रहा है। ऐसे में जिन पुराने वाहनों में ये उपकरण नहीं लगे हैं, उनके मालिकों को बिना इन्हें लगवाए फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है।

सॉफ्टवेयर में जानकारी नहीं तो प्रमाणपत्र भी नहीं

रहुई स्थित वाहन फिटनेस सेंटर के संचालक संजीव कुमार निराला ने बताया कि व्यावसायिक वाहनों में तीनों उपकरणों को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। सॉफ्टवेयर में इनकी जानकारी दर्ज हुए बिना फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सकता। इसका सबसे अधिक असर पुराने ट्रक और बस मालिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें अब अपने वाहनों में निर्धारित उपकरण लगवाने के बाद ही प्रमाणपत्र मिल सकेगा।फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं रहने से वाहनों के परिचालन में भी परेशानी खड़ी हो सकती है। वहीं, टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना भरने की नौबत भी आ सकती है।

पुराने वाहन मालिकों को भी उपकरण लगवाने का निर्देश

इस संबंध में नालंदा के मोटरयान निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि नए व्यावसायिक वाहनों में ये तीनों उपकरण पहले से ही लगे रहते हैं। वहीं, पुराने वाहनों के मालिकों को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने वाहनों में सभी निर्धारित उपकरण अनिवार्य रूप से लगवा लें।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले वाहन मालिकों को फिटनेस प्रमाणपत्र के साथ-साथ परिवहन विभाग से जुड़ी अन्य सेवाओं का लाभ लेने में भी परेशानी हो सकती है। उन्होंने वाहन मालिकों से समय रहते एसएलडी, वीएलटीडी और एचएसआरपी लगवाने की अपील की है। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल उन पुराने वाहन मालिकों के सामने है, जिनके वाहन रोजी-रोटी का जरिया हैं। फिटनेस प्रमाणपत्र अटकने से उनके कारोबार और वाहनों के परिचालन पर असर पड़ने की आशंका है।

Ashish Kumar
Written by

Ashish Kumar

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Crime & Security.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos