ताज़ा ख़बरें
चवन्नी में नदी पार, 27 रुपये में महीने जैसा सुकून! सोनपुर मेले की वो दुनिया, जहां रातभर जागते थे लोग… 60 साल बाद सामने आईं ऐसी यादें कि भावुक हो जाएंगे आप पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! Moreish Foods पर छापा, 14 बोरी आटा जब्त : 105 किलो टूटी-फ्रूटी और ब्रेड कूड़ेदान में! सोनपुर मेले में इस बार लगेगा शाही ठाठ का तड़का! ₹3000 में राजवाड़ी टेंट, ₹900 में एसी बस से मेला दर्शन : जानिए 5200 रुपये वाले पैकेज में क्या-क्या मिलेगा? नालंदा में तलवारें चलने से पहले बिहार फेंसिंग संघ की खुल गई 'पोल'! FAI ने थमाया 7 दिन का अल्टीमेटम, पूछा- संघ है या सिर्फ कागजी खेल? बेल पर जेल से लौटा पति, घर में बिछ गई मौत की पटकथा! 25 लाख के विवाद में पत्नी पर हत्या का आरोप राजगीर महोत्सव के कृषि मेले में इस बार दिखेगा नया अंदाज, 40 स्टॉलों पर सजेगी किसानों के उत्पादों की दुनिया चवन्नी में नदी पार, 27 रुपये में महीने जैसा सुकून! सोनपुर मेले की वो दुनिया, जहां रातभर जागते थे लोग… 60 साल बाद सामने आईं ऐसी यादें कि भावुक हो जाएंगे आप पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! Moreish Foods पर छापा, 14 बोरी आटा जब्त : 105 किलो टूटी-फ्रूटी और ब्रेड कूड़ेदान में! सोनपुर मेले में इस बार लगेगा शाही ठाठ का तड़का! ₹3000 में राजवाड़ी टेंट, ₹900 में एसी बस से मेला दर्शन : जानिए 5200 रुपये वाले पैकेज में क्या-क्या मिलेगा? नालंदा में तलवारें चलने से पहले बिहार फेंसिंग संघ की खुल गई 'पोल'! FAI ने थमाया 7 दिन का अल्टीमेटम, पूछा- संघ है या सिर्फ कागजी खेल? बेल पर जेल से लौटा पति, घर में बिछ गई मौत की पटकथा! 25 लाख के विवाद में पत्नी पर हत्या का आरोप राजगीर महोत्सव के कृषि मेले में इस बार दिखेगा नया अंदाज, 40 स्टॉलों पर सजेगी किसानों के उत्पादों की दुनिया
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

Sports

Latest Sports news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

नालंदा में तलवारें चलने से पहले बिहार फेंसिंग संघ की खुल गई 'पोल'! FAI ने थमाया 7 दिन का अल्टीमेटम, पूछा- संघ है या सिर्फ कागजी खेल?

तलवारबाजी के अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की एंट्री से पहले अप...

Ashish Kumar • Nov 21, 2026

More Stories

Sports

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : 66 पर सिमटने के बाद उबर नहीं सका बिहार, पंजाब की बड़ी जीत

IDEACITI SPORTS : वडोदरा के गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स कॉर्पोरेट ग्राउंड पर खेले गए विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के एलीट ग्रुप ई मुकाबले में बिहार की टीम को पंजाब के हाथों एक पारी और 120 रन से शिकस्त (हार) का सामना करना पड़ा। तीन दिवसीय इस मुकाबले के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को बिहार की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई और इसके साथ ही विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दो मैचों के बाद बिहार की पहली हार दर्ज हो गई। इस मैच की शुरुआत बिहार के लिए किसी बुरे सपने (दुःस्वप्न) जैसी रही थी, जब पहली पारी में पूरी टीम महज 66 रन पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में पंजाब के बल्लेबाजों ने क्रीज पर संभलकर खेलते हुए अपनी पहली पारी छह विकेट पर 379 रन बनाकर घोषित कर दी और बड़ी बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में पारी की हार बचाने के इरादे से उतरी बिहार की टीम ने पहली पारी के मुकाबले थोड़ा जुझारूपन (संघर्ष) जरूर दिखाया, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों के सामने यह कोशिश नाकाफी रही। दूसरी पारी में रिशित ने 34 और कप्तान उत्तम भारद्वाज ने 30 रन बनाए, जबकि सूरज कुमार ने 24, अयान जाकी ने नाबाद 23 और आकाश कुमार ने 20 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से सुखमन सहोता, करनवीर और रणविज ने तीन-तीन विकेट चटकाकर बिहार की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस हार के बाद विजय मर्चेंट ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ई में पंजाब के आठ अंक हो गए हैं, जबकि बिहार के खाते में फिलहाल एक ही अंक है। दोनों टीमों के अपने-अपने पहले मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। अब बिहार की टीम को इस हार से उबरकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि उसका अगला मुकाबला 25 नवंबर से वडोदरा में ही सौराष्ट्र से होना है।

Nov 21, 2026 Read
Sports

महिला अंडर-23 टी-20 क्रिकेट - पांच मैच, एक अंक... जीत को तरसी बिहार की बेटियां!

IDEACITI SPORTS : पांच मुकाबलों का सफ़र, चार शिकस्त और खाते में महज़ एक अंक... बिहार की महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी का अभियान कुछ ऐसी ही मायूसी के साथ समाप्त हुआ। शनिवार को भिलाई के बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ होने वाला आखिरी लीग मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया। न टॉस हुआ और न ही एक गेंद फेंकी जा सकी। लिहाज़ा दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटकर संतोष करना पड़ा। क्रिकेट में कभी-कभी मौसम भी खेल का सबसे बड़ा किरदार बन जाता है। लेकिन बिहार के लिए इस बार बारिश से धुले मुकाबले से कहीं बड़ी कहानी उन चार मैचों की रही, जिनमें जीत की तलाश पूरी नहीं हो सकी। महाराष्ट्र, केरल, झारखंड और हैदराबाद के खिलाफ मिली हार ने टीम की उम्मीदों को लगातार झटका दिया। आखिरी मुकाबले में कर्नाटक के सामने अपनी क्षमता साबित करने का एक और अवसर था, लेकिन आसमान से बरसी बूंदों ने मैदान पर उतरने का मौका ही छीन लिया। पांच मुकाबलों के बाद बिहार के खाते में एक अंक रहा, जबकि कर्नाटक ने नौ अंक के साथ अपना अभियान पूरा किया। आंकड़े छोटे हैं, मगर उनके पीछे कई बड़े सवाल छिपे हैं। आखिर बिहार की महिला क्रिकेट टीम कहां पिछड़ी? क्या बल्लेबाज़ी विरोधी टीमों के सामने पर्याप्त चुनौती पेश नहीं कर सकी, क्या गेंदबाज़ी में निरंतरता की कमी रही या फिर मैदान पर रणनीति को सही ढंग से लागू करने में चूक हुई? इन सवालों के जवाब तलाशना अब ज़रूरी है। अंडर-23 क्रिकेट महज़ एक आयु वर्ग की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीनियर क्रिकेट की दहलीज़ तक पहुंचने का अहम रास्ता है। यहां खेलने वाली लड़कियां अपने खेल को निखारने, दबाव में फैसले लेने और बड़े मुकाबलों के लिए ख़ुद को तैयार करने आती हैं। यही वजह है कि बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में मिली हार को सिर्फ़ परिणाम मानकर आगे बढ़ जाना पर्याप्त नहीं होगा। इसके पीछे की वजहों को समझना और सुधार की दिशा में काम करना भी उतना ही ज़रूरी है। बिहार में महिला क्रिकेट की संभावनाएं हैं, प्रतिभाएं भी हैं और आगे बढ़ने की हसरतें भी। लेकिन प्रतिभा को नतीजों में बदलने के लिए बेहतर तैयारी, सही मार्गदर्शन और मजबूत टीम संयोजन की दरकार होती है। लगातार चार मुकाबलों में हार के बाद यह आत्ममंथन का वक्त है कि आखिर मैदान पर मेहनत और तैयारी का अपेक्षित असर क्यों नहीं दिखा। बहरहाल, बिहार का यह अभियान अब समाप्त हो चुका है। आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका, लेकिन पूरे टूर्नामेंट का हिसाब बारिश के खाते में नहीं डाला जा सकता। बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी में पांच मैचों में एक अंक की यह कहानी आने वाले समय के लिए एक सबक है। हार से उबरने का रास्ता तभी निकलता है, जब उसकी वजहों को ईमानदारी से स्वीकार किया जाए। बिहार की बेटियों के लिए अब अगली चुनौती यही है कि इस निराशाजनक अनुभव को अपनी वापसी की ताक़त बनाएं।

Nov 21, 2026 Read
Sports

14-Year-Old Batting Prodigy Vaibhav Suryavanshi Named Bihar Captain for Syed Mushtaq Ali Trophy

PATNA (Ideaciti Sports Desk) — In a historic decision for domestic cricket, the Bihar Cricket Association (BCA) has appointed 14-year-old batting sensation Vaibhav Suryavanshi as captain of the Bihar Senior Men's T20 squad for the upcoming Syed Mushtaq Ali Trophy. Vaibhav becomes one of the youngest cricketers in Indian sporting history to lead a senior state squad in a premier BCCI tournament. BCA Leadership Praises Temperament and Tactical Maturity BCA President Harshvardhan formally met Vaibhav and presented him with the official state jersey. 'Vaibhav's technical precision, strike rate against pace, and calm decision-making under match pressure made him the unanimous choice of the selection committee,' the BCA chief remarked. 'Leading Bihar at the senior level is an immense privilege,' Vaibhav stated during the squad announcement. 'We have built a dynamic playing eleven focused on aggressive, fearless cricket aimed at qualifying for the championship knockout stages.'

Nov 11, 2026 Read
ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।