ताज़ा ख़बरें
चवन्नी में नदी पार, 27 रुपये में महीने जैसा सुकून! सोनपुर मेले की वो दुनिया, जहां रातभर जागते थे लोग… 60 साल बाद सामने आईं ऐसी यादें कि भावुक हो जाएंगे आप पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! Moreish Foods पर छापा, 14 बोरी आटा जब्त : 105 किलो टूटी-फ्रूटी और ब्रेड कूड़ेदान में! सोनपुर मेले में इस बार लगेगा शाही ठाठ का तड़का! ₹3000 में राजवाड़ी टेंट, ₹900 में एसी बस से मेला दर्शन : जानिए 5200 रुपये वाले पैकेज में क्या-क्या मिलेगा? नालंदा में तलवारें चलने से पहले बिहार फेंसिंग संघ की खुल गई 'पोल'! FAI ने थमाया 7 दिन का अल्टीमेटम, पूछा- संघ है या सिर्फ कागजी खेल? बेल पर जेल से लौटा पति, घर में बिछ गई मौत की पटकथा! 25 लाख के विवाद में पत्नी पर हत्या का आरोप राजगीर महोत्सव के कृषि मेले में इस बार दिखेगा नया अंदाज, 40 स्टॉलों पर सजेगी किसानों के उत्पादों की दुनिया चवन्नी में नदी पार, 27 रुपये में महीने जैसा सुकून! सोनपुर मेले की वो दुनिया, जहां रातभर जागते थे लोग… 60 साल बाद सामने आईं ऐसी यादें कि भावुक हो जाएंगे आप पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! Moreish Foods पर छापा, 14 बोरी आटा जब्त : 105 किलो टूटी-फ्रूटी और ब्रेड कूड़ेदान में! सोनपुर मेले में इस बार लगेगा शाही ठाठ का तड़का! ₹3000 में राजवाड़ी टेंट, ₹900 में एसी बस से मेला दर्शन : जानिए 5200 रुपये वाले पैकेज में क्या-क्या मिलेगा? नालंदा में तलवारें चलने से पहले बिहार फेंसिंग संघ की खुल गई 'पोल'! FAI ने थमाया 7 दिन का अल्टीमेटम, पूछा- संघ है या सिर्फ कागजी खेल? बेल पर जेल से लौटा पति, घर में बिछ गई मौत की पटकथा! 25 लाख के विवाद में पत्नी पर हत्या का आरोप राजगीर महोत्सव के कृषि मेले में इस बार दिखेगा नया अंदाज, 40 स्टॉलों पर सजेगी किसानों के उत्पादों की दुनिया
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

राजगीर महोत्सव की आखिरी शाम होगी धमाकेदार! रिया भट्टाचार्य की आवाज पर झूमेंगे लोग, MJ-5 के डांस से सजेगा मंच

Ashish Kumar
Ashish Kumar
5 Min Read 0 Comments

28 नवंबर को संगीत और डांस का दिखेगा जबरदस्त संगम, महोत्सव की तीसरी शाम को यादगार बनाने की तैयारी

BIHARSHARIF। राजगीर महोत्सव 2026 की आखिरी शाम दर्शकों के लिए खास होने वाली है। एक ओर रिया भट्टाचार्य की सुरीली आवाज संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेगी, तो दूसरी ओर देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके डांस ग्रुप MJ-5 की धमाकेदार प्रस्तुति मंच पर ऊर्जा और रोमांच का माहौल बनाएगी। यानी 28 नवंबर की शाम राजगीर में सुरों का जादू भी चलेगा और डांस का जबरदस्त तड़का भी लगेगा।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2026 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोकप्रिय गायिका रिया भट्टाचार्य मुख्य आकर्षण होंगी। अपनी गायन प्रतिभा और मधुर आवाज के लिए पहचानी जाने वाली रिया अपनी संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। उनकी आवाज और संगीत का संगम इस शाम को यादगार बनाने की उम्मीद है।

कार्यक्रम मे प्रस्तुति देती रिया भट्टाचार्य कार्यक्रम मे प्रस्तुति देते एम जे 5 डांस ग्रुप के कलाकार

वहीं, डांस के दीवानों के लिए MJ-5 खास आकर्षण रहेगा। अपने बेहतरीन तालमेल, आधुनिक डांस स्टाइल और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए चर्चित यह ग्रुप पॉपिंग, लॉकिंग और मूनवॉक जैसी नृत्य शैलियों से मंच पर धमाल मचाएगा। समूह की ऊर्जावान प्रस्तुति दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर सकती है।

गौरतलब है कि राजगीर महोत्सव 26 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, संगीत और पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए देश की विविध कलात्मक विधाओं को एक मंच पर लाया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों, पर्यटकों और संगीत प्रेमियों से महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में शामिल होने की अपील की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिया भट्टाचार्य की आवाज और MJ-5 का डांस राजगीर महोत्सव की इस आखिरी शाम को कितनी यादगार बनाते हैं।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
Ashish Kumar
Written by

Ashish Kumar

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Festivals.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।