PATNA : कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने को लेकर निशांत कुमार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे अपने पिता और बिहार के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के विजन, मार्गदर्शन एवं बिहार के विकास में उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया है।
निशांत कुमार ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखा जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह पुल बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके चालू होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा। साथ ही, क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
निशांत कुमार ने उम्मीद जताई कि यह पुल बिहार के विकास की नई राह खोलेगा और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में अहम योगदान देगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!