Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

कड़ाके की ठंड में नालंदा के स्कूलों में 5 दिन की छुट्टी!......शीतलहर से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा 8 तक की कक्षाएं 11 जनवरी तक बंद

Blog Image
1382

बिहारशरीफ : नालंदा जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी श्रीकांत कुण्डलीक खाण्डेकर ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 11 जनवरी तक स्थगित कर दी है। हालांकि, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकेंगी। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और कम तापमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश 6 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित गतिविधियां इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगी। यह कदम भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत उठाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और स्कूल प्रशासन को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

RPS

Related Post