Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

परिवार में दगा : संपत्ति के लालच में जानिए कैसे सास-बहू के बीच रची गई हत्या की साजिश.....जानिए कौन निकला षड्यंत्रकारी ?

Blog Image
900

Nalanda : नालंदा पुलिस ने 29 साल की एक महिला को उसके ससुर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली थी। एक साल बाद एक बेटा भी हो गया। इसके बाद महिला को लगा कि अब उसे ससुराल से संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलेगा। लिहाजा, उसने अपने बॉयफ्रेंड, एक कॉन्ट्रैक्ट किलर और गांव के एक अन्य सदस्य के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या करा दी। गिरफ्तार महिला की पहचान एभी देवी के रूप में की गई है। उसके साथ तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

मृतक की बहुत ने दिया घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, 4 दिसंबर को हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव में 55 साल के विमलेश शर्मा उर्फ लाला सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की पड़ताल में निकला कि मृतक की बड़ी बहू ने ही वारदात को अंजाम दिलवाया हैं। डीएसपी हिलसा सुमित कुमार ने रविवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि इस हत्याकांड के पीछे मृतक की बहू एभी देवी का हाथ है। एभी देवी की शादी लाला सिंह के बेटे आशुतोष कुमार से 2011 में हुई थी। आशुतोष कुमार मानसिक दिव्यांग बताया जा रहा है। इसी वजह से एभी देवी शादी के कुछ दिन बाद से ही उससे अलग अपने मायके में रहने लगी। जब ससुराल पक्ष के लोगों ने एभी को समझाने की कोशिश की तो उसने कई बार विवाद किया। इसी बीच करीब 7 से 8 साल पहले आशुतोष के घर वालों ने उसकी दूसरी शादी करा दी। जब इसकी जानकारी एभी देवी को हुई, तो उसने जमकर विवाद किया। कुछ मामलों में केस भी दर्ज हुआ, जो कोर्ट में लंबित है। बताया जा रहा है कि आशुतोष की दूसरी शादी से एभी देवी काफी नाराज थी।

बॉयफ्रेंड संग मिलकर बहू ने कराई ससुर की हत्या

शादी के बाद आशुतोष को दूसरी पत्नी से एक बेटा हुआ, तो एभी देवी की नाराजगी और बढ़ गई। उसे लगता था कि अब वह ससुराल में अपना अधिकार खो देगी। इन सबके लिए वो अपने ससुर को दोषी मान रही थी। इसी कारण उसने अपने ससुर की हत्या की योजना बनाई। एभी देवी ने अपने बॉयफ्रेंड और कुछ अन्य जानकारों के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को भी हायर किया। हालांकि, उसने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को कितने रुपए दिए, ये सामने नहीं आया है। प्लानिंग के बाद एभी देवी के साथियों ने 2 और 3 दिसंबर को ससुर की रेकी की। आखिर में 4 दिसंबर को वारदात में शामिल एक आरोपी (लाला सिंह का परिचित) उनके घर गया और कहा कि गाड़ी खराब हो गई है, आप चलिए मदद की जरूरत है। इसके बाद लाला सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद आरोपियों ने लाला सिंह के साथी को पानी लेने के बहाने भेजा और फिर गोली मारकर लाला सिंह की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी भाग रहे थे, तब उनकी कार का एक्सीडेंट भी हुआ। वे कार को रास्ते में ही छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि दुर्घटना की शिकार एभी देवी के बॉयफ्रेंड चंदन कुमार की है। पुलिस ने बताया कि एभी देवी के साथ चंदन कुमार, अनिल सिंह, मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

RPS

Related Post