Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

रात के सन्नाटे में पटना की सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां, राजद नेता की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में दहशत!

Blog Image
1312

Patna : पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक नकारी और दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। राजद के सक्रिय नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार राय उर्फ आला राय को बाइक से आए दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को मौके से छह खोखे (गोली के खोल) बरामद हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और डर का माहौल फैल गया।  

पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि अपराधी तुरंत फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मृतक राजकुमार राय, राघोपुर के रहने वाले थे और राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी। बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीन विवाद या राजनीतिक रंजिश के चलते की गई लगती है।  

पटना में इस तरह के कई आपराधिक मामले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया है, लेकिन अपराधी इस बेरहमी से हत्याएं करते रहे हैं जिससे आम जनता और सरकार की कानून व्यवस्था पर से विश्वास उठता जा रहा है। 

RPS

Related Post