Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

नालंदा में जनसुराज पार्टी उदय से पूर्व ही अस्त की कगार पर : जिलाध्यक्ष वीरमणि यादव फरार, छापेमारी में भाई गिरफ्तार

Blog Image
1680

Nalanda : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरमणि यादव पर गिरफ्तारी की तलवार एक बार फिर से लटक रही है। बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव निवासी वीरमणि यादव पुलिस छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि उनके भाई संजीत यादव को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वीरमणि यादव पूर्व में RJD में थे लेकिन बाद में RJD से निष्कासित होकर जनसुराज में शामिल हुए और हाल ही में जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष भी बनाए गए थे। इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी नुरूल हक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के तामिल के लिए नकटपुरा के वीरमणि यादव एवं उनके भाई संजीत यादव के यहां विधिवत छापेमारी की गई, जिसमें वारंटी संजीत यादव को गिरफ्तार किया गया।

वीरमणि यादव के खिलाफ 2005 से 2025 तक छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं जनसुराज पार्टी के प्रवक्ता अमित पासवान ने बताया कि किसी साजिश के तहत जिला प्रशासन के द्वारा हमारे पार्टी के नेता वीरमणि यादव को परेशान किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष वीरमणि यादव ने फरार होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि 2009 का पुराना मामला है जिसमें उन्हें माननीय न्यायालय से जमानत मिल गई। साथ ही उनके भाई को बेवजह गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व प्रशासन के द्वारा प्रशांत किशोर के कार्यक्रम के दौरान कल्याण बीघा में मुझे धमकी दी गई थी कि प्रशांत किशोर के कार्यक्रम के बाद आप सभी को देख लिया जाएगा। उन्होंने रात के अंधेरे में भागने की बात को भी गलत ठहराया है।

इस पूरे मामले में सवाल यह उठता है कि आखिर कहां गए जनसुराज पार्टी के वे सिद्धांत जिसकी बात पार्टी अपने गठन के समय करती थी? जब किसी व्यक्ति के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हों तो उसे पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाना क्या पार्टी की साफ-सुथरी छवि पर सवाल नहीं खड़े करता? यह घटना न केवल जनसुराज पार्टी बल्कि पूरी राजनीतिक व्यवस्था के लिए एक सवाल है कि आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों को पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिए जाते हैं।

RPS

Related Post