Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

जीविका दीदियों को मिला बिहार पुलिस अकैडमी की रसोई का जिम्मा

Blog Image
518

राजगीर में निदेशक आर. मल्लर वीजी ने किया सातवीं 'दीदी की रसोई' का उद्घाटन : 8 दीदियों को मिला रोजगार

Nalanda : बिहार पुलिस अकैडमी में अब जीविका दीदियों की रसोई से चाय-नाश्ते की खुशबू महकेगी। मंगलवार को अकैडमी की निदेशक आर. मल्लर वीजी ने फीता काटकर 'दीदी की रसोई' का विधिवत उद्घाटन किया। यह जिले में स्थापित होने वाली इस श्रृंखला की सातवीं रसोई है। हरियाली जीविका महिला संकुल संघ, छबीलपुर, राजगीर के तत्वावधान में संचालित इस रसोई में आठ जीविका दीदियों को रोजगार का अवसर मिला है। शुरुआत में यहाँ चाय-नाश्ते की सेवाएं दी जाएंगी और आगे चलकर भोजन की सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न अस्पतालों और अनुसूचित जाति तथा जनजाति आवासीय विद्यालयों में पहले से ही छह 'दीदी की रसोई' सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। इस नई रसोई के जुड़ने से जीविका दीदियों के स्वरोजगार को और बल मिलेगा। उद्घाटन समारोह में पुलिस अकैडमी की ओर से डीआईजी अरविंद कुमार गुप्ता और एसपी सुशील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जीविका की ओर से जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान के साथ अन्य जीविका कर्मियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

RPS

Related Post