Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

बिहार में एनडीए की सरकार लेकिन छठ के बैनरों पर सिर्फ भाजपा का चेहरा हावी.... गायब हुआ जदयू का चेहरा

Blog Image
320

स्वागत द्वारों पर मोदी-सम्राट की तस्वीरें प्रमुख, जदयू और उपमुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी ने छेड़ी सियासी चर्चा


बिहारशरीफ : बिहार में एनडीए की सरकार भाजपा और जदयू की साझेदारी से चल रही है। सत्ता में दोनों दलों की भागीदारी है, लेकिन बिहारशरीफ की सड़कों पर छठ महापर्व के स्वागत के लिए लगाए गए बैनर और होर्डिंग राजनीतिक प्रतिनिधित्व की एक अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। शहर के प्रमुख रास्तों और स्वागत द्वारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीरें प्रमुखता से नजर आ रही हैं, जबकि जदयू के नेताओं और उपमुख्यमंत्री की तस्वीरें दिखाई नहीं दे रही हैं।

लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं के स्वागत और शुभकामनाओं के लिए लगाए गए इन बैनरों ने अब सियासी चर्चा को भी जगह दे दी है। सवाल उठ रहा है कि जब बिहार में भाजपा और जदयू मिलकर सरकार चला रहे हैं, तो फिर सार्वजनिक आयोजनों के प्रचार में गठबंधन के दोनों दलों की तस्वीर एक जैसी क्यों नहीं दिख रही?

क्या यह महज बैनर लगाने वालों की व्यक्तिगत पसंद है या फिर इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश भी है? फिलहाल, इसकी कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन तस्वीरों में दिख रही यह असमानता लोगों के बीच चर्चा का विषय जरूर बन गई है।

सियासत में तस्वीरें भी कई बार संदेश देती हैं। ऐसे में छठ के स्वागत द्वारों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी और जदयू की गैरमौजूदगी ने एक सवाल खड़ा कर दिया है—सरकार में जब साझेदारी दोनों दलों की है, तो क्या सार्वजनिक मंचों पर भी गठबंधन की तस्वीर साझा नहीं होनी चाहिए?

RPS

Related Post