Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

बेगूसराय में रेड लाइट इलाके में पुलिस की छापेमारी, धंधेबाज गिरफ्तार...जानिए कहां चल रहा था देह व्यापार ?

Blog Image
411

Begusarai : बेगूसराय की महिला थाना को सूचना मिली थी कि बखरी के मीरकलापुर में कुछ लोगों द्वारा एक घर के अंदर नाबालिक युवती से जबरन देव व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। यह सूचना बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष को दी गई। एसपी के निर्देश पर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में महिला थाना अध्यक्ष शिल्पी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मीनू शर्मा तथा अन्य पुलिस टीम द्वारा मीरकलापुर स्थित घर में छापेमारी की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि यहां अशोक खलीफा के पुत्र पिंटू खलीफा के घर में देव व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक महिला एवं एक नाबालिक युवती को घर से बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी है। जबकि नाबालिक युवती से पूछताछ में पुलिस को हैरान करने वाली जानकारी मिली है। पुलिस टीम ने पिंटू खलीफा के घर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। देह व्यापार के धंधे में शामिल पिंटू की पत्नी जागो देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में महिला थाने में अनैतिक देव व्यापार अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

RPS

Related Post