Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

रील्स की वर्चुअल दुनिया में जान खतरे में डाल रहे युवा... रिल्स बनाने के लिए फ्लाईओवर व एनएच पर हो रहा नाच

Blog Image
1665

Biharsharif : सोशल मीडिया की चाहत में जान से खिलवाड़ कर रहे है युवा। बिहारशरीफ में फ्लाईओवर पर चल रहा है रील्स बनाने का खतरनाक ट्रेंड। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रजौली-बख्तियारपुर फोरलेन फ्लाईओवर पर रील्स बनाने का खतरनाक खेल चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के अगल बगल नृत्य करते तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो यहां रोजाना लड़का लड़की इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के लिए इक्कठा होते है। दरअसल बिहारशरीफ में कहीं कहीं पर फ्लाईओवर पर एक मार्ग चालू है तो दूसरा बंद तो दूसरे बंद मार्ग पर ये रिल्स बनाने का खेल लगातार जारी है।


मोबाइल फोन के कैमरे के सामने स्टंट और नृत्य 

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना शाम को दर्जनों युवा फ्लाईओवर पर जमा होते हैं। मोबाइल फोन के कैमरे के सामने स्टंट और नृत्य करते हैं। कई बार तो चलती गाड़ियों के आगे-पीछे नाचते हुए वीडियो बनाते देखे गए हैं। इस दौरान बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

हाइवे पेट्रोलिंग बेअसर

जबकि कुछ दिन पूर्व ही हाइवे पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई जिससे फ्लाईओवर और हाइवे पर पर निगरानी बढ़ाने की बाते सामने आई थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा जिस वजह से इन लोगों का मन सातवें आसमान पर है और चंद फॉलोवर्स और लोकप्रियता पाने के लिए जान खतरे में डाल हाइवे पर मुजरा करते रहते है। उन अभिभावक भी गलती है जो अपने बच्चों पर नजर नहीं रख रहे है।

RPS

Related Post