ताज़ा ख़बरें
मयंक मुडिला का दोहरा शतक, उत्तराखंड ने ठोके 579 रन! जवाब में बिहार की आधी टीम ढेर, 492 रन पीछे 108.5 ओवर तक डटे रहे बिहार के बल्लेबाज, फिर भी नहीं टल सकी हार! पहली पारी की बड़ी चूक ने सौराष्ट्र के खिलाफ छीनी जीत की उम्मीद ‘जालिमा’ से शुरू हुआ सुरों का जादू, ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर झूम उठा राजगीर! हर्षदीप कौर की आवाज पर मोबाइल फ्लैश से जगमगाया महोत्सव गांधी मैदान में 2 दिसंबर को बजेगा बिहार के खेल महाकुंभ का बिगुल! 5,500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पटना से राजगीर तक सुरक्षा और सुविधाओं का मेगा प्लान राजगीर की टर्फ पर आज से महिला हॉकी का इम्तिहान, बिहार टीम के लिए चयन ट्रायल शुरू बिहार में दवा दुकानों पर छापेमारी, 109 दवाओं की बिक्री पर रोक; बिना लाइसेंस दुकान से 77 तरह की दवाएं जब्त मयंक मुडिला का दोहरा शतक, उत्तराखंड ने ठोके 579 रन! जवाब में बिहार की आधी टीम ढेर, 492 रन पीछे 108.5 ओवर तक डटे रहे बिहार के बल्लेबाज, फिर भी नहीं टल सकी हार! पहली पारी की बड़ी चूक ने सौराष्ट्र के खिलाफ छीनी जीत की उम्मीद ‘जालिमा’ से शुरू हुआ सुरों का जादू, ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर झूम उठा राजगीर! हर्षदीप कौर की आवाज पर मोबाइल फ्लैश से जगमगाया महोत्सव गांधी मैदान में 2 दिसंबर को बजेगा बिहार के खेल महाकुंभ का बिगुल! 5,500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पटना से राजगीर तक सुरक्षा और सुविधाओं का मेगा प्लान राजगीर की टर्फ पर आज से महिला हॉकी का इम्तिहान, बिहार टीम के लिए चयन ट्रायल शुरू बिहार में दवा दुकानों पर छापेमारी, 109 दवाओं की बिक्री पर रोक; बिना लाइसेंस दुकान से 77 तरह की दवाएं जब्त
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

गांधी मैदान में 2 दिसंबर को बजेगा बिहार के खेल महाकुंभ का बिगुल! 5,500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पटना से राजगीर तक सुरक्षा और सुविधाओं का मेगा प्लान

Kundan Shrivastava
Kundan Shrivastava
5 Min Read 0 Comments
गांधी मैदान में 2 दिसंबर को बजेगा बिहार के खेल महाकुंभ का बिगुल! 5,500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पटना से राजगीर तक सुरक्षा और सुविधाओं का मेगा प्लान

10 दिनों तक 24 खेलों में होगी पदकों की जंग, 750 तकनीकी पदाधिकारी और 750 स्वयंसेवक संभालेंगे आयोजन की कमान; मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पटना। बिहार में खेल प्रतिभाओं को पहचान और बड़ा मंच देने की तैयारी अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी है। मैदान तैयार होंगे, खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे और पदकों के लिए जोर-आजमाइश होगी। मौका होगा ‘बिहार राज्य खेल-2026’ का, जहां राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचे 5,500 खिलाड़ी 24 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। इस खेल महाकुंभ का भव्य उद्घाटन 2 दिसंबर को शाम पांच बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर सरकार ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

खेलों के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें पटना और नालंदा जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवागमन, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

पटना से राजगीर तक 10 दिनों तक चलेगी खेलों की जंग

बिहार राज्य खेल-2026 का आयोजन 1 से 10 दिसंबर तक पटना और नालंदा के राजगीर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 24 खेल विधाओं के कुल 5,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुकाबलों के संचालन और तकनीकी व्यवस्था के लिए 750 तकनीकी पदाधिकारी तथा 750 स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी। यानी खिलाड़ियों के साथ आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़ी टीम मैदान में उतरेगी।

पटना में पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला, गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव, सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब, शूटिंग रेंज बिक्रम और यंगमैन्स इंस्टीट्यूट में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं नालंदा के राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी और कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज में भी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे।

खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक का इंतजाम

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा बैठक में साफ किया कि इतने बड़े आयोजन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उद्घाटन समारोह, खेल स्थलों और खिलाड़ियों के आवासन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

गृह विभाग, पुलिस महानिदेशालय और पटना-नालंदा जिला प्रशासन को विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक को खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों के सुगम आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने को कहा गया है, ताकि प्रतियोगिताओं के दौरान आवाजाही में परेशानी न हो।

मैदान में मेडिकल टीम, एंबुलेंस और पेयजल की होगी व्यवस्था

खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों की सेहत को लेकर भी विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को सभी खेल मैदानों और आवासन स्थलों पर मेडिकल डेस्क, एंबुलेंस, चिकित्सकों की टीम, जरूरी दवाओं और बर्फ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और जरूरत के अनुसार वाटर एटीएम बूथ लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग को स्टेडियमों, आवासन परिसरों और सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, सीवरेज व्यवस्था की निगरानी, स्ट्रीट लाइटिंग तथा आसपास की सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया है।

खेल उपकरण और प्रशिक्षकों की तैनाती पर भी जोर

शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और राज्य खेल अकादमी समेत अन्य संबंधित विभागों को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और तकनीकी पदाधिकारियों की समय पर प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी 24 खेल विधाओं के लिए आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बैठक में खेल, गृह, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पटना और नालंदा के जिलाधिकारी, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक, नालंदा के पुलिस अधीक्षक तथा पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

अब निगाहें 2 दिसंबर पर टिकी हैं, जब गांधी मैदान से बिहार के इस खेल महाकुंभ का औपचारिक आगाज होगा। इसके बाद अगले कई दिनों तक पटना और राजगीर के मैदानों में खिलाड़ियों के हुनर, मेहनत और जीत के जुनून की परीक्षा होगी।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
Kundan Shrivastava
Written by

Kundan Shrivastava

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Sports.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।