ताज़ा ख़बरें
मयंक मुडिला का दोहरा शतक, उत्तराखंड ने ठोके 579 रन! जवाब में बिहार की आधी टीम ढेर, 492 रन पीछे 108.5 ओवर तक डटे रहे बिहार के बल्लेबाज, फिर भी नहीं टल सकी हार! पहली पारी की बड़ी चूक ने सौराष्ट्र के खिलाफ छीनी जीत की उम्मीद ‘जालिमा’ से शुरू हुआ सुरों का जादू, ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर झूम उठा राजगीर! हर्षदीप कौर की आवाज पर मोबाइल फ्लैश से जगमगाया महोत्सव गांधी मैदान में 2 दिसंबर को बजेगा बिहार के खेल महाकुंभ का बिगुल! 5,500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पटना से राजगीर तक सुरक्षा और सुविधाओं का मेगा प्लान राजगीर की टर्फ पर आज से महिला हॉकी का इम्तिहान, बिहार टीम के लिए चयन ट्रायल शुरू बिहार में दवा दुकानों पर छापेमारी, 109 दवाओं की बिक्री पर रोक; बिना लाइसेंस दुकान से 77 तरह की दवाएं जब्त मयंक मुडिला का दोहरा शतक, उत्तराखंड ने ठोके 579 रन! जवाब में बिहार की आधी टीम ढेर, 492 रन पीछे 108.5 ओवर तक डटे रहे बिहार के बल्लेबाज, फिर भी नहीं टल सकी हार! पहली पारी की बड़ी चूक ने सौराष्ट्र के खिलाफ छीनी जीत की उम्मीद ‘जालिमा’ से शुरू हुआ सुरों का जादू, ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर झूम उठा राजगीर! हर्षदीप कौर की आवाज पर मोबाइल फ्लैश से जगमगाया महोत्सव गांधी मैदान में 2 दिसंबर को बजेगा बिहार के खेल महाकुंभ का बिगुल! 5,500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पटना से राजगीर तक सुरक्षा और सुविधाओं का मेगा प्लान राजगीर की टर्फ पर आज से महिला हॉकी का इम्तिहान, बिहार टीम के लिए चयन ट्रायल शुरू बिहार में दवा दुकानों पर छापेमारी, 109 दवाओं की बिक्री पर रोक; बिना लाइसेंस दुकान से 77 तरह की दवाएं जब्त
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

राजगीर की टर्फ पर आज से महिला हॉकी का इम्तिहान, बिहार टीम के लिए चयन ट्रायल शुरू

Kundan Shrivastava
Kundan Shrivastava
5 Min Read 0 Comments
राजगीर की टर्फ पर आज से महिला हॉकी का इम्तिहान, बिहार टीम के लिए चयन ट्रायल शुरू

राजगीर: हॉकी स्टिक का हुनर, रफ्तार और गोल करने का जुनून... अब इन सबकी होगी कड़ी परीक्षा। बिहार की सीनियर महिला हॉकी टीम में जगह बनाने के लिए राज्यभर की खिलाड़ियों को राजगीर के मैदान पर अपना दमखम दिखाना होगा। यहां 28 और 29 नवंबर को दो दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इसी ट्रायल से उन खिलाड़ियों की पहचान होगी, जिन्हें दिसंबर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 16 से 27 दिसंबर तक 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2026 आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के लिए बिहार की टीम तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी के मैदान पर चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

सुबह 11 बजे पहुंचना होगा खिलाड़ियों को

चयन ट्रायल में शामिल होने की इच्छुक राज्य की सभी महिला खिलाड़ियों को 28 नवंबर को सुबह 11 बजे राजगीर खेल अकादमी में रिपोर्ट करना होगा। खिलाड़ियों को बिहार हॉकी के मुख्य सलाहकार एवं प्रशिक्षक गेविन फरेरा के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

दो दिनों के प्रदर्शन से तय होगा राष्ट्रीय टीम का रास्ता

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन को परखा जाएगा। चयन प्रक्रिया में यह देखा जाएगा कि कौन खिलाड़ी दबाव के बीच बेहतर खेल दिखा सकती है और टीम के लिए कितनी उपयोगी साबित हो सकती है।

दो दिनों तक चलने वाले इस चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार की सीनियर महिला हॉकी टीम की तस्वीर साफ होगी। चयनित खिलाड़ियों को दिसंबर में कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की विभिन्न टीमों के खिलाफ खेलने का अवसर मिलेगा।

अब राजगीर के मैदान पर खिलाड़ियों के सामने एक ही लक्ष्य होगा—अपने खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना और बिहार की जर्सी पहनकर राष्ट्रीय स्तर पर उतरने का सपना पूरा करना।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
Kundan Shrivastava
Written by

Kundan Shrivastava

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Sports.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।