ताज़ा ख़बरें
दुनिया के सबसे बड़े मेले का आगाज! सोनपुर में उमड़ेगा हुजूम पटना निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें! 24 नवंबर को शहर में कई रास्ते सील : जानिए कहां से जाएंगे और कहां खड़ी होगी आपकी गाड़ी महाराज जरासंध के नाम पर होगा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम ? राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक जाति की राजनीति पर विजय सिन्हा का हमला! बोले- 15 साल बिहार को लूटने वाले आज विकास का हिसाब मांग रहे हैं दो करोड़ का लालच... दोस्त बना हत्यारा! 20 दिन बाद खुला प्रॉपर्टी डीलर की मौत का राज दुनिया के सबसे बड़े मेले का आगाज! सोनपुर में उमड़ेगा हुजूम पटना निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें! 24 नवंबर को शहर में कई रास्ते सील : जानिए कहां से जाएंगे और कहां खड़ी होगी आपकी गाड़ी महाराज जरासंध के नाम पर होगा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम ? राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक जाति की राजनीति पर विजय सिन्हा का हमला! बोले- 15 साल बिहार को लूटने वाले आज विकास का हिसाब मांग रहे हैं दो करोड़ का लालच... दोस्त बना हत्यारा! 20 दिन बाद खुला प्रॉपर्टी डीलर की मौत का राज
ADVERTISEMENT / विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े मेले का आगाज! सोनपुर में उमड़ेगा हुजूम

Ashish Kumar
Ashish Kumar
5 Min Read 0 Comments
विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य
विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य

सोनपुर मेले के मंच से CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर, दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और आधुनिक टाउनशिप भी बनेगी

Saran । तरफ बिहार के विकास का बड़ा खाका! विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के उद्घाटन मंच से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐसी कई घोषणाएं कीं, जिनसे सोनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के विकास और आर्थिक तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर का 1,000 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। सोनपुर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की भी योजना है। इसके साथ ही गंगा और गंडक नदियों से गाद निकालने, गंगा अंबिका पथ तथा सोनपुर से गोपालगंज तक नारायणी पथ बनाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सोनपुर मेले को केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यटन, व्यापार, रोजगार और अर्थव्यवस्था का वैश्विक केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य है।

बाबा हरिहरनाथ के दरबार में माथा टेका, फिर मेले का किया उद्घाटन

रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण जिले के सोनपुर पहुंचकर सबसे पहले बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर सोनपुर मेले की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एआई चैटबॉट का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 'गजेंद्र मोक्ष : भक्ति, आस्था और ईश्वरीय कृपा की अमर गाथा' पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार की ओर से आयोजित इस मेले को इस बार आधुनिक तकनीक और वैश्विक पहचान से जोड़ने की पहल की गई है।

1,000 करोड़ से बदलेगा बाबा हरिहरनाथ मंदिर का स्वरूप

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर का 1,000 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कराया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी और सोनपुर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि सोनपुर मेला बिहार की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसकी ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय आयोजन बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

सोनपुर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, विकसित होगी आधुनिक टाउनशिप

मुख्यमंत्री ने सोनपुर के भविष्य को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए यहां दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने की बात कही। इसके साथ ही आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना भी सामने रखी। उन्होंने कहा कि गंगा और गंडक नदियों से गाद निकालने का काम कराया जाएगा। गंगा अंबिका पथ और सोनपुर से गोपालगंज तक नारायणी पथ का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने सोनपुर और आसपास के इलाकों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाले उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों, उद्यमियों और युवाओं को व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

जून से पहले फोरलेन होगा सोनपुर-हाजीपुर पुल

आवागमन की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने सोनपुर-हाजीपुर पुल को लेकर भी समयसीमा बताई। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जून से पहले इस पुल को दो लेन से फोरलेन में चालू करने का लक्ष्य है। इससे सोनपुर और हाजीपुर के बीच यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती मिलेगी।

पांच साल में बिहार में 50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक विकास का रोडमैप साझा करते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प है और इसमें बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2037 तक समृद्ध बिहार बनाने का लक्ष्य रखा है। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आधारभूत संरचना, उद्योग, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम करना होगा।

50 लाख बहनें बनेंगी पशु सखी, 2030 तक रोजाना एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन

महिलाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में 50 लाख बहनों को पशु सखी बनाया जाएगा। साथ ही वर्ष 2030 तक बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिलेगा।

सोनपुर मेले को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनपुर मेले को केवल एक पारंपरिक आयोजन के रूप में नहीं देखना चाहिए। इसे पर्यटन, व्यापार, रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की है। सरकार राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, विधायक श्रीकृष्ण कुमार मंटू, विधायक जनक सिंह, विधायक छोटी कुमारी, विधान पार्षद प्रो. डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, सच्चिदानंद राय, संजय मयूख और राहुल राज सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित कई वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि सोनपुर मेले के उद्घाटन मंच से घोषित ये बड़ी परियोजनाएं जमीन पर कब उतरती हैं। यदि योजनाएं तय समय पर आकार लेती हैं, तो सोनपुर की धार्मिक पहचान के साथ-साथ उसकी आर्थिक और औद्योगिक भूमिका भी बदल सकती है।

ADVERTISEMENT / विज्ञापन
Ashish Kumar
Written by

Ashish Kumar

Contributing writer at IDEACiTi. Covering the latest developments in Festivals.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos

ताज़ा खबरें और ई-पेपर
ICNN Media

ब्रेकिंग न्यूज़ और दैनिक ई-पेपर का तुरंत नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर पाने के लिए अनुमति दें।