Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

हैदराबाद में खुला बिहार के उद्योगों का नया अध्याय, MSME को नई उड़ान देने की कवायद में जुटी सरकार

Blog Image
319

Patna : बिहार को देश का अगला औद्योगिक ग्रोथ इंजन बनाने की महत्वाकांक्षी यात्रा में गुरुवार का दिन एक नए पड़ाव की तरह दर्ज हुआ। हैदराबाद की धरती पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार ने ऐसी बैठकों की श्रृंखला शुरू की, जिनका मकसद बिहार के MSME इकोसिस्टम को नई ताकत, नई सोच और नई दिशा देना है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में निवेश, उद्यमिता और नवाचार को गति देने की कोशिशों के बीच कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम संस्थान (Ni-MSME), भारत सरकार के फैकल्टी सदस्य, प्रोग्राम डायरेक्टर एवं रेक्टर विवेक कुमार तथा तेलंगाना MSME के SED निदेशक सूर्य प्रकाश के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक में बिहार के MSME क्षेत्र के भविष्य का खाका तैयार करने पर गंभीर मंथन हुआ। चर्चा इस बात पर केंद्रित रही कि किस तरह MSME निदेशालय का पुनर्गठन किया जाए, बिहार के लिए नई MSME नीति तैयार की जाए और उद्यमिता, नवाचार तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत, आधुनिक और निवेश-अनुकूल इकोसिस्टम विकसित किया जाए। साथ ही, देश की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और संस्थागत क्षमता निर्माण के उपायों पर भी विस्तार से विचार हुआ।

हैदराबाद प्रवास के दौरान कुंदन कुमार ने बिहार फाउंडेशन, हैदराबाद चैप्टर के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इस बैठक में चैप्टर के अध्यक्ष मनवेंद्र मिश्रा, सचिव उत्तम यादव, बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिराम सिंह समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। बातचीत का केंद्र बिहार का प्रवासी समुदाय रहा और इस बात पर सहमति बनी कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने और बिहार के औद्योगिक विकास में प्रवासी बिहारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

इस अवसर पर कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार उद्यमिता, निवेश संवर्धन और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि उद्योग जगत, संस्थानों और प्रवासी समुदाय के साथ इस तरह के संवाद बिहार के MSME क्षेत्र को नई ऊर्जा देने और राज्य के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RPS

Related Post