Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

बिहार के इन दो जिलों से उड़ान भरेंगे हवाई जहाज! सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए एयरपोर्ट

Blog Image
129

Patna  : बिहार में हवाई यात्रा का दायरा जल्द ही और बढ़ने वाला है। सारण के सोनपुर और भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम से भविष्य में हवाई जहाज उड़ान भरते नजर आ सकते हैं। इन दोनों स्थानों पर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ी पहल की है। इन प्रस्तावित हवाई अड्डों के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने का काम मेसर्स राइट्स लिमिटेड को सौंपा गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने ₹5.06 करोड़ (जीएसटी सहित) की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। चयनित एजेंसी एयरपोर्ट का मास्टर प्लान तैयार करेगी और सभी जरूरी तकनीकी रिपोर्ट बनाएगी। साथ ही, नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार से ‘इन-प्रिंसिपल अप्रूवल’ हासिल करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। इसके अलावा, निविदा प्रक्रिया के संचालन से लेकर परियोजना से जुड़ी सभी तकनीकी और परामर्श सेवाएं भी यही एजेंसी उपलब्ध कराएगी। इस पहल से न केवल इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलने की उम्मीद है।

RPS

Related Post