Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Trending News

मुजफ्फरपुर बनेगा टेक्सटाइल हब: ₹30 करोड़ के निवेश से 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार!

Blog Image
41

Patna : बिहार अब तेजी से औद्योगिक मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। निवेश के बढ़ते अवसरों और सरकार की सक्रिय पहल के चलते राज्य एक उभरते इंडस्ट्रियल हब के रूप में सामने आ रहा है। इसी दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है, जो न सिर्फ उद्योग को बढ़ावा देगी बल्कि हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

मुजफ्फरपुर जिले में अब एक विशाल रेडीमेड गारमेंट्स इकाई स्थापित होने जा रही है। M/s SAPL Industries Private Limited को औद्योगिक क्षेत्र (IA) मुजफ्फरपुर में अपनी यूनिट लगाने की स्वीकृति मिल गई है। यह अत्याधुनिक इकाई लगभग 1.38 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जिसमें करीब ₹30 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे लगभग 1500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को काम मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आयडा के प्रबंध निदेशक, कुंदन कुमार ने इस पहल को बिहार के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

बिहार सरकार का लक्ष्य है संतुलित और समग्र औद्योगिक विकास, जिसमें हर क्षेत्र को अवसर मिले। यह नई टेक्सटाइल यूनिट न केवल रोजगार सृजन को गति देगी, बल्कि बिहार को वस्त्र और परिधान उद्योग में एक प्रतिस्पर्धी और आकर्षक गंतव्य बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

RPS

Related Post