Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

बिहार में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 4 आईपीएस और 2 डीएसपी का तबादला

Blog Image
208

पटना। राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चार आईपीएस अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के दो डीएसपी का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनात डीआईजी अजय कुमार पांडेय को मद्य निषेध एवं एएनटीएफ में डीआईजी बनाया गया है। वहीं नौगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार को लखीसराय का एसपी नियुक्त किया गया है। लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित को पुलिस मुख्यालय में कार्मिक-1 एसपी के पद पर भेजा गया है, जबकि मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एसपी राजेश कुमार को नौगछिया का नया एसपी बनाया गया है।


इसके साथ ही बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। कटिहार के साइबर क्राइम डीएसपी राम कृष्णा को बाढ़ का एसडीपीओ-1 बनाया गया है, जबकि बाढ़ के एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह को पटना हाई कोर्ट में सुरक्षा डीएसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करना होगा।


RPS

Related Post