Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

अफवाह से मचा हड़कंप : नालंदा में पेट्रोल के लिए लंबी कतारें...जिले में पेट्रोल की कमी नहीं, सिर्फ घबराहट है - जिला प्रशासन

Blog Image
157

प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने की अपील की

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों से पेट्रोल की कथित कमी को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैली अफवाहों के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। हालांकि, जिला प्रशासन और तेल कंपनियों के अधिकारियों ने इस स्थिति को पूरी तरह अफवाह बताया है। उनका कहना है कि जिले में पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। स्थानीय पंप संचालकों के अनुसार, तेल की सप्लाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। राणा बीघा स्थित एक पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि जहां पहले उनका स्टॉक 24 घंटे तक चलता था, वहीं अब भारी भीड़ के कारण मात्र 6 घंटे में ही समाप्त हो जा रहा है। इसी तरह, गगन दीवान क्षेत्र के एक पंप मैनेजर ने कहा कि जिन लोगों को थोड़ी मात्रा में पेट्रोल की जरूरत है, वे भी डर के कारण टंकी फुल करवा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग अवैध रूप से जरकिन और गैलनों में पेट्रोल जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। ग्राहकों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने से उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। कई पेट्रोल पंपों ने भीड़ या स्टॉक खत्म होने के डर से अस्थायी रूप से सेवाएं बंद कर दी हैं, जिससे बाकी पंपों पर दबाव और बढ़ गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल खरीदें। साथ ही, असुरक्षित तरीकों से पेट्रोल का भंडारण न करने की चेतावनी भी दी गई है।

स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

RPS

Related Post