Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Trending News

पर्यटक नगरी राजगीर में मनाएं नववर्ष का महाजश्न : सुरक्षा के लिए जमीन से आसमान तक कड़ी निगरानी

Blog Image
1710

राजगीर/बिहारशरीफ : नववर्ष के स्वागत में पर्यटक नगरी राजगीर सज-धज गई है। देश-विदेश से पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। इस महाजश्न को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी निगरानी की जा रही है। राजगीर और बिहारशरीफ में प्रशासन ने बेहद सटीक रणनीति के तहत 102 मजिस्ट्रेट और 318 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है। राजगीर अनुमंडल में तीन शिफ्टों में 73 मजिस्ट्रेट, 73 पुलिस पदाधिकारी, 140 जवान और 17 ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

कहते है अधिकारी 

नालंदा के एसपी भारत सोनी ने बताया कि सैलानी बेफिक्र होकर नववर्ष का जश्न मना सकते हैं। सभी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


राजगीर कुंड व नालंदा पावापुरी क्षेत्रों में कुल 73 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात 

कुंड क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतते हुए तीन शिफ्टों में 33 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी लगाए गए हैं। वहीं नालंदा और पावापुरी के बाहरी क्षेत्रों में दो शिफ्टों में 40 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे।


पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में ड्रोन से रखी जायेगी नजर

आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए संपूर्ण राजगीर क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बिहारशरीफ के पिकनिक स्पॉटों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी, सुभाष पार्क और अन्य पिकनिक स्पॉट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहरी इलाके में 29 मजिस्ट्रेट और 88 पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात किए गए हैं। इस बार का नववर्ष जश्न पिछले सालों से खास होगा। प्रशासन की ओर से की गई व्यापक तैयारियों से पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। पर्यटक नगरी में पहले से ही देश-विदेश के सैलानियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है।


RPS

Related Post